×

सऊदी में श्रम कानूनों के उल्लंघन पर 1.25 मिलियन प्रवासी गिरफ्तार

seema
Published on: 29 Jun 2018 8:57 AM GMT
सऊदी में श्रम कानूनों के उल्लंघन पर 1.25 मिलियन प्रवासी गिरफ्तार
X

जेद्दाह : सऊदी अरब में महीनों से चल रहे लंबे अभियान के दौरान आवासीय, श्रम और सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों में 1.25 मिलियन से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान पिछले साल 16 नवंबर को शुरू हुआ और 14 जून को समाप्त हुआ। गिरफ्तार लोगों में आवासीय नियमों के उल्लंघन में 9,31,069, श्रम कानूनों के लिए 218,897 और सीमा सुरक्षा नियमों के लिये 102,000 लोग गिरफ्तार किये गये।

यह भी पढ़ें : इंसान की दवा से अफ्रीकी गधों पर आफत

सऊदी की सीमा पार करने के प्रयास में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 19,333 लोगों की थी। गिरफ्तार लोगों में से 54 प्रतिशत यमनी, 43 प्रतिशत इथियोपियाई और अन्य देशों से 3 प्रतिशत लोग शामिल रहे। 790 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अवैध तरीके से सऊदी अरब छोडऩे की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, 415 नागरिकों को नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को परिवहन और आश्रय देने के लिए गिरफ्तार किया गया।

वर्तमान में हिरासत में आने वाले प्रवासियों की संख्या 10,245 है, जिसमें 8,817 पुरुष और 1,428 महिलाएं शामिल हैं। 221,404 उल्लंघनकर्ताओं पर तत्काल जुर्माना लगाया गया था जबकि 177,329 उल्लंघन करने वालों को यात्रा दस्तावेजों के लिए उनके संबंधित राजनयिक मिशनों में संदर्भित किया गया था और 327,034 निर्वासित किए गए।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story