×

Saudi Arabia में उमराह को जा रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से पुल से टकराई...22 की मौत, 30 घायल

Saudi Arabia News : सऊदी अरब में तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही एक बस पुल पर टकरा गई। इस हादसे में हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए।

Aman Kumar Singh
Published on: 28 March 2023 7:10 PM GMT (Updated on: 28 March 2023 7:35 PM GMT)
Saudi Arabia में उमराह को जा रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से पुल से टकराई...22 की मौत, 30 घायल
X
उमराह को जा रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार (Social Media)

Saudi Arabia News : सऊदी अरब (Saudi Arab) में तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही एक बस पुल पर टकरा गई। इस हादसे में हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस यात्रियों को उमरा के लिए मक्का लेकर जा रही थी। तभी सऊदी के असीर राज्य के पास ब्रेक फेल हो जाने की वजह से बस पुल से जा टकराई। भीषण टक्कर से बस पलट गई और उसमें आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बस में सवार तीर्थ यात्री किसी एक देश के नहीं थे। सभी अलग-अलग देशों थे। हालांकि, ये कौन से देश के थे इसकी जानकारी फ़िलहाल नहीं प्राप्त हुई है। हादसा होते ही सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उमराह को लेकर नई गाइडलाइन जारी

दूसरी तरफ, 26 मार्च को सऊदी अरब की सरकार ने उमराह को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसके तहत सरकार की तरफ से बताया गया कि रमजान के महीने में हाजी सिर्फ एक बार ही उमराह कर सकते हैं। किसी भी यात्री को दो बार उमराह की अनुमति नहीं दी जाएगी। हज और उमराह मंत्रालय ने बताया कि हाजियों की सुरक्षा तथा सुविधा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

नुसुक ऐप का करें इस्तेमाल

सऊदी सरकार ने गाइडलाइन में कहा है कि, 'सभी यात्री उमराह के लिए तय समय सीमा का पालन करें। साथ ही परमिट के लिए नुसुक ऐप (Nusuk App) का ही इस्तेमाल करें। यदि कोई यात्री परमिट मिलने के बाद भी उमराह के लिए नहीं जा पा रहा होगा, तो उसकी बुकिंग रद्द हो जाएगी।

जानें क्या है उमराह?

आपको बता दें, उमराह हज की तरह ही एक मुस्लिम धार्मिक यात्रा है। सऊदी अरब (Saudi Arab) में हज के समय को छोड़कर यात्री कभी भी उमराह के लिए जा सकते हैं। हालांकि, रमजान के महीने में इसके लिए सबसे ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है। इस यात्रा की समय सीमा 15 दिन होती है। उमराह के दिनों में यात्री करीब 8 दिन मक्का और 7 दिन मदीना में समय बिताते हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story