×

कोरोना से दुनिया में तबाही: चमगादड़ों की मिली नई प्रजाति, वैज्ञानिक भी हैरान

लेबोरेटरीज में कई नई प्रजातियां खोजी जा रही हैं लेकिन जंगल में जाकर इस तरह से पूरी तरह से नई प्रजाति ढूंढना एकदम नया है।इस चमगादड़ की नई प्रजाति का नाम मायोटिस निंबेन्सिस है

suman
Published on: 15 Jan 2021 5:41 AM GMT
कोरोना से दुनिया में तबाही: चमगादड़ों की मिली नई प्रजाति, वैज्ञानिक भी हैरान
X
लेबोरेटरीज में कई नई प्रजातियां खोजी जा रही हैं लेकिन जंगल में जाकर इस तरह से पूरी तरह से नई प्रजाति ढूंढना एकदम नया है।

नई दिल्ली : किसी भी मनुष्य को डराना हो तो उसे बस उल्टे लटकते चमगादड़ दिखा दो। उसकी बस एक झलक ही काफी होती है। हम में से अधिकतर लोगों ने कोरोना महामारी से दुनिया को दहलाने वाले चमगादड़ों के रंगीन होने की कभी कल्पना भी नहीं की होगी, सिर्फ काले रंग के चमगादड़ ही देखे होंगे। लेकिन वैज्ञानिकों ने ऑरेंज कलर का चमगादड़ ढूंढ निकाला है।

ऐसा माना जाता है कि चीन में चमगादड़ से मनुष्य में कोविड वायरस आया। हालांकि हम सभी ने अबतक सिर्फ काले रंग के ही चमगादड़ देखे हैं। किसी ने भी इनके रंगीन चमगादड़ नहीं देखे होंगे अब तक, इस पहल से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

यह पढ़ें....फिल्मों में नहीं चला अभिनय का जादू, रियल लाइफ हीरो हैं नील नितिन मुकेश

चमगादड़ की नई प्रजाति

वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह चमगादड़ की एकदम नई प्रजाति है। न केवल इसका रंग नारंगी है, बल्कि यह फ्लफी भी है। बुधवार को साइंटिफिक जर्नल अमेरिकन म्यूजियम नोविटेट्स में वैज्ञानिकों ने इस चमगादड़ को लेकर अपनी स्‍टडी प्रकाशित कराई है। इस स्‍टडी में पता चला है यह पूरी तरह से चमगादड़ की एक नई प्रजाति है।

batss

मायोटिस निंबेन्सिस निम्बा पहाड़ों

इस चमगादड़ की नई प्रजाति का नाम मायोटिस निंबेन्सिस है और यह गिनी के निम्बा पहाड़ों पर रहते हैं। इस चमगादड़ की सटीक जांच के लिए वैज्ञानिकों ने इस नई प्रजाति के एक नर और एक मादा प्रजाति को भी पकड़ा। आनुवंशिक विश्लेषण से यह सामने आया है कि यह नारंगी चमगादड़ अपने निकटतम रिश्तेदारों से एकदम अलग हैं। इसे नई प्रजाति घोषित करने में यह पहला कदम था। एक तरह से यह काले पंख वाले आम चमगादड़ की तरह दिखता है लेकिन इसके नारंगी रंग ने इसे चर्चित कर दिया है।

चमगादड़ की यह दिलचस्‍प प्रजाति

पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में वैज्ञानिक को चमगादड़ की यह दिलचस्‍प प्रजाति मिली है। टेक्‍सास के ऑस्टिन में एक गैर-लाभकारी संगठन बेट कंजर्वेशन इंटरनेशनल के डायरेक्‍टर जॉन फ्लैंडर्स ने कहा है कि 'यह एक तरह से जीवन का लक्ष्‍य था लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि यह पूरा होगा। उन्होंने कहा कि लेबोरेटरीज में कई नई प्रजातियां खोजी जा रही हैं लेकिन जंगल में जाकर इस तरह से पूरी तरह से नई प्रजाति ढूंढना एकदम नया है।

batss

यह पढ़ें..घर में सड़ता रहा कैप्टन का शव, बेटा बोला- सो रहे पापा, पूरा सच जान हो जाएंगे भावुक

न्‍यूयॉर्क में अमेरिकन म्‍यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्‍ट्री में स्तनधारियों की क्यूरेटर नैन्सी सीमन्स कहती हैं, 'यह ऐसा है कि जैसे अनुभवी रिसर्चर्स फील्‍ड में गए और उन्‍होंने वहां जाकर एक जानवर को पकड़ा और हाथ में ले लिया। यह ऐसी चीज है जिसकी हम पहचान नहीं कर सकते हैं।

suman

suman

Next Story