×

इंडोनेशिया में आया 6.5 तीव्रता का भूंकप, 54 लोगों की मौत, सैकडों घायल

By
Published on: 7 Dec 2016 5:44 AM GMT
इंडोनेशिया में आया 6.5 तीव्रता का भूंकप, 54 लोगों की मौत, सैकडों घायल
X

सुमात्राः इंडोनेशिया के असेह में बुधवार को शक्तिशाली भूकंप आया। इसके कारण 54 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं हादसे में सैकडों लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

क्या है मामला?

-असेह के पीडी जाया जिले में सुबह नमाज के समय 6.5 की तीव्रता का भूकंप आया।

-इस भूकंप के कारण मस्जिदें और दुकानें ढह गईं।

-इसके कारण भूकंप से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।

-हालांकि अभी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

-यह भूकंप मुस्लिम बहुल इलाकों में आया।

क्या कहा स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख पुतेह मनफ ने?

पीडी जाया जिले के अकेले हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में घायलों को भर्ती कराया गया है। हमें जो आंकड़े अभी तक मिले हैं उनके मुताबिक 54 लोगों की मौत हुई और सैकडों लोग घायल हैं।

Next Story