×

हैती में मैथ्यू तूफान ने ली 283 की जान, ओबामा ने जारी किया हाई अलर्ट

By
Published on: 7 Oct 2016 3:59 AM GMT
हैती में मैथ्यू तूफान ने ली 283 की जान, ओबामा ने जारी किया हाई अलर्ट
X

हैती: कैरिबियाई देश के हैती को दो दिन पहले मैथ्यू तूफान ने अपने आगोश में ले लिया था। इसने अब तक 283 लोगों की जान ले ली है। कैरेबियाई देश के गृहमंत्री ने फ्रैंकोइस एनिक जोसेफ ने इसकी जानकारी दी।

क्या कहता है प्रशासन?

-इस प्रकृतिक आपदा के कारण पूरा शहर तबाह हो गया है।

-इस तूफान के कारण हैती के रोशे ए बातेउ शहर में भी 50 लोगों की जान चली गई है।

-इससे पहले इसके कारण मरने वालों की संख्या 23 बताई गई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जारी किया अलर्ट

-इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए फ्लोरिडा में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

-15 लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्र से हटाने का निर्देश दिया है।

Next Story