×

अमेरिका में चल रहा है महिलाओं का सेक्स हड़ताल, जानें क्यों महिलाओं ने कहा सेक्स को 'ना'

Sex Strike in US: अमेरिकी महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से पुरूषों से तब तक सेक्स से बचने की अपील कर रही हैं जब तक कि गर्भपात का अधिकार की बहाली का संघीय कानून नहीं बनता।

Krishna Chaudhary
Published on: 28 Jun 2022 7:59 AM GMT
Sex Strike in US
X

अमेरिका में महिलाओं ने सेक्स को कहा नो 

Sex Strike in US: बीते दिनों अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में 50 साल पुराने गर्भपात का अधिकार देने वाले कानून को पलट दिया था। इस फैसले के बाद से अमेरिका में बवाल मचा हुआ है। बड़ी संख्या में अमेरिकी महिलाएं इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई हैं। वे अनूठे ढंग से इसके खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। इस अनूठे आंदोलन के तहत वह सेक्स हड़ताल कर रही हैं यानि जब तक देश में गर्भपात को कानूनी वैद्यता नहीं मिल जाता, तब तक वह पुरूषों के साथ संबंध नहीं बनाएंगी। महिलाओं ने इस आंदोलन में पुरूषों से भी सहयोग मांगा है।

पुरूष से संबंध न बनाने का आह्वान

अमेरिकी महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से पुरूषों से तब तक सेक्स से बचने की अपील कर रही हैं जब तक कि गर्भपात का अधिकार की बहाली का संघीय कानून नहीं बनता। महिलाओं का ये आंदोलन सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर अनूठे हैशटैग से सेक्स हड़ताल को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। #SexStrike और #abstinence ट्रेंड हो रहे हैं।

महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि हम गर्भावस्था का खतरा नहीं उठा सकते, इसलिए हम किसी भी पुरूष, इनमें पति भी शामिल हैं, के साथ संबंध नहीं बनाएंगे। हमें जब अपने मर्जी से गर्भ धारण करना होगा, तब ही हम संबंध बनाएंगे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि यदि हमारे शरीर पर हमारा अधिकार नहीं है तो पुरूषों का भी नहीं है।

मामला क्या है

दरअसल पूरा मामला यह है कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को समाप्त कर दिया है। इसके बाद अब यूएस के 26 राज्य इसपर कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं। इससे महिलाएं नाराज हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध – प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। एरिजोना कैपिटल के बाहर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का चर्च और विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन समर्थन कर रहे हैं। जबकि सत्ताधारी डेमोक्रेट्स ने गर्भपात के अधिकार का समर्थन किया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story