×

WHITE HOUSE के बाहर संदिग्ध को मारी गोली, ओबामा खेलने गए थे गोल्फ

Rishi
Published on: 20 May 2016 11:39 PM GMT
WHITE HOUSE के बाहर संदिग्ध को मारी गोली, ओबामा खेलने गए थे गोल्फ
X

वॉशिंगटनः अमेरिका की राजधानी में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग में एक संदिग्ध को गोली मारने के बाद अरेस्ट कर लिया गया है। वह हथियारबंद था और चेतावनी को अनसुनी कर रहा था। घटना के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा गोल्फ खेलने गए हुए थे।

पुलिस ने क्या बताया?

-यूएस पार्क पुलिस ने घटना को कन्फर्म किया है।

-गोलीबारी व्हाइट हाउस के पश्चिमी ओर हुई।

-घटना के वक्त वाइस प्रेसीडेंट जो बिडेन व्हाइट हाउस में थे।

-यूएस सीक्रेट सर्विस स्टाफ ने संदिग्ध के पास हथियार देखा।

-सरेंडर की चेतावनी अनसुनी करने पर उसे गोली मारी गई।

आसपास के इलाकों को बंद करना पड़ा

-अभी तक हथियारबंद शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है।

-रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। यूएस पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-घटना के बाद व्हाइट हाउस और ट्रेजरी इलाकों को बंद करना पड़ा।

-हालांकि, कुछ देर बाद यहां आवाजाही की मंजूरी दे दी गई।

कहां थे ओबामा?

-फायरिंग के वक्त प्रेसीडेंट एंड्रयूज एयरफोर्स बेस मैरीलैंड में गोल्फ खेलने गए थे।

-बीते कुछ साल में व्हाइट हाउस की सिक्युरिटी को लेकर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

-उन घटनाओं के बाद सीक्रेट सर्विस और पुलिस को चाक-चौबंद किया गया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story