×

Bangladesh News: बांग्लादेश में श्रद्धा जैसी बर्बरता, हिंदू लड़की को टुकड़ों में काटकर नाली में बहाया

Bangladesh News: बांग्लादेश में एक हिंदू महिला के साथ दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसी बर्बरता की गई है। जिसके बाद में शव के टुकड़ो को नाली में बहाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 18 Nov 2022 10:29 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 10:30 AM GMT)
Bangladesh News
X

बांग्लादेश में श्रद्धा जैसी बर्बरता, हिंदू लड़की को टुकड़ों में काटकर नाली में बहाया (Pic: Social Media)

Bangladesh News: दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक रोज नये खुलासे हो रहे हैं। बांग्लादेश में भी ठीक ऐसी ही घटना सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अबु बकर और कविता रानी की मुलाकात कुछ दिन पहले ही हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद में अबू बकर नाम ने अपनी प्रेमी की बेरहमी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हिंदू लड़की का सिर काट दिया। फिर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिया। बाद में शव के टुकड़ों को नाली में बहा दिया। आरोपी ने धड़ से अलग किये गये सिर को पॉलीथीन में पैक करके अपने किराये के घर में रख दिया।

6 नवंबर को अबु बकर जब अपने किराये के घर में नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्ट के मालिक ने उसके घर पर कर्मचारी को देखने के लिये भेजा, तो घर पर ताला लगा हुआ मिला। जब मकान मालिक को अबु बकर के गायब होने की सूचना मिली तो उन्होने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अबु बकर के कमरे का ताला तोड़ा। तो घर के अंदर एक डेड बाड़ी मिली, जिसमें सिर को एक पॉलीथीन में पैक किया गया है।

5 दिन पहले की कविता रानी से हुई थी मुलाकात

पुलिस ने अबु बकर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अबु बकर को उसकी लिव इन पार्टनर सपना के साथ गिरफ्तार किया है। अबु बकर 4 साल से सपना के साथ रह रहा था। अबु बकर की 5 दिन पहले ही कविता रानी से मुलाकात हुयी थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गयी। दोनों एक दूसरे बहुत करीब हो गये। इसके बाद में अबु ने उसकी हत्या करके कई टुकड़े कर दिये।

ऐसे बनाया हत्या का प्लान

बीते 5 नवंबर को अबु बकर ने कविता को अपने घर पर मिलने के लिये बुलाया था। जब सपना घर से बाहर काम पर गयी हुई थी। लेकिन उसी दौरान सपना वापस कमरे पर आ गयी। जिसके बाद में इन दोनों के बीच में बहस शुरु हो गयी। जिसके बाद में अबु बकर ने कविता की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने कविता के शरीर से सिर काटकर अलग कर दिया। उसके हांथों के कई टुकड़े कर दिये उसके बाद में टुकड़ों को नाली में बहा दिया। उसके सिर को एक पॉलीथीन में पैक किया। बाकी के बचे शरीर को एक बॉक्स में बंद करके मौके से फरार हो गया।

आफताब ने श्रद्धा के शव के किए थे 35 टुकड़े

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा। फिर उसके शव के कई हिस्से किए और फ्रिज में रखा। आरोपी फिर उसके बॉडी पार्ट्स को अलग-अलग जगह फेंकता था। 12 नवंबर को पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story