×

चिड़ियाघर में एलियन: घूम रहा नुकीले कान-पैरों वाला अजीब जीव, वीडियो देख कांप उठेंगे

अमेरिका के टेक्सास के एक चिड़ियाघर (Texas Zoo) द्वारा एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई दंग रह गया। ।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Jun 2022 11:47 AM GMT
चिड़ियाघर में एलियन: घूम रहा नुकीले कान-पैरों वाला अजीब जीव, वीडियो देख कांप उठेंगे
X

दुनियाभर में कई अजीबो-गरीब किस्सों के बारे में अक्सर सुनने को मिलता है। कभी समुद्र के अंदर से कोई बेहद अनोखी चीज निकली तो कभी आकाश में कोई अद्भुत दृश्य दिखा। ऐसी ही तमाम खबरें आए दिन आती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही डरावनी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स के दिमाग में खुजली मच गई कि आखिर ये है क्या?

दरअसल अमेरिका के टेक्सास के एक चिड़ियाघर (Texas Zoo) द्वारा एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई दंग रह गया। इस तस्वीर में एक बहुत ही अजीब सा जीव चिड़ियाघर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।

नुकीले कानों वाला शख्स

सामने आई इस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में इस अजीब से जीव के दो पैर दिखाई दे रहे हैं। इन पैरों पर जीव खड़ा दिखाई दे रहा है। तस्वीर में जीव के कान नुकाले दिख रहे हैं। ये तस्वीर में चिड़ियाघर के बाड़े के बाहर की जान पड़ रही है। कई तहकीकात करने के बाद भी कोई पता नहीं कर पाया कि आखिर चिड़ियाघर के बाहर ऐसा कौन सा जीव आ गया है।

वायरल हो रही इस तस्वीर को एएनआई द्वारा शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है छुपकाबरा। ऐसे में अब टेक्सास चिड़ियाघर के प्रशासनिक अधिकारियों ने कैमरे में कैद अजीब जीव की पहचान करने के लिए मदद मांगी है।

बता दें, तेजी से वायरल हो रही यह तस्वीर द अमारिलो जू की है। इस तस्वीर में एक बेहद रहस्यमय प्राणी दिख रहा है। जोकि चिड़ियाघर में खुले आम घूमता दिखाई दे रहा था। इस बारे में सिटी ऑफ अमारिलो, टेक्सास ने फेसबुक पर लिखा है: "अमारिलो जू के बाहर एक अजीब छवि को 21 मई (लगभग 1:25 बजे) को अंधेरे में कैद किया था। क्या यह एक अजीब टोपी वाला व्यक्ति है, जो रात में चलना पसंद करता है? एक चुपकाबरा? क्या यह कोई यूएओ हो सकता है।"

फिलहाल इस तरह के अजीब जीव को देखकर कुछ लोग इसे एलियन बता रहे हैं। तो कुछ लोग इसे छुपकाबरा बता रहे हैं। वहीं अब जीव की पहचान के लिए सामुदायिक मदद मांगी गई है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story