×

Video viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की की धुन, जानवर भी आ रहे सुनने

Video Viral : सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 10 Jan 2022 10:11 AM GMT
Social media latest video viral
X

लड़की की धुन सुनकर हिरण भी आने लगे सुनने (Instagram)

Video Viral : सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की सेलो वाद्ययंत्र बजाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उसके पीछे कुछ जानवर इक्कठा होकर उसे सुनने लगते हैं। उन जानवरों को देखकर ऐसा ही लगता है जैसे मानो वे इसे सुनने पहुंचे है। लड़की ने इस वीडियो को तब रिकॉर्ड किया जब वह जंगल में ये धुन बजा रही थी। वीडियो में लड़की के पीछे आपको दो हिरण दिखेंगे जो उसके धुन को सुनने आए हैं।

सेलो वाद्ययंत्र बजा रही लड़की

जानकारी के मुताबिक इस लड़की का नाम डायना है और वह स्पेन की रहने वाली है। ये वीडियो भी स्पेन के मैड्रिड शहर का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की एक छोटे से कैरेबल स्टूल पर बैठी हुई है और वह सेलो वाद्ययंत्र बजा रही है। लड़की को धुन बजाते हुए एक शख्स इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है।

हिरण को पसंद आ रहा धुन

वीडियो में लड़की जैसे ही धुन बजाना चालू करती है, वहां जानवर इकठ्ठा होने लगते है। इन जानवरों में दो हिरण भी शामिल है। हिरण लड़की को ऐसे देखते हैं जैसे वह उनसे बात कर रही हो। इतना ही नहीं दोनो हिरण लड़की के धुन को समझने की कोशिश भी कर रहे हैं।

लोगों को पसंद आ रहा है ये वीडियो

इस वीडियो को लड़की ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उसने कैप्शन भी लिखा है। उसने लिखा है कि मैं इन दो हिरणों के लिए बजा रही हूं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, लोगों को भी ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट्स और रिएक्शन भी से रहे है। लोगों को भी ये वीडियो काफी भा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story