×

सोमालिया में हो सकती है 20 लाख लोगों की भुखमरी से मौत

यूएन के अंडरसेक्रेटरी - जनरल मार्क लोकॉक ने कहा कि सूखा पड़ने के बाद सोमालिया को करीब 70 करोड़ डॉलर की जरूरत है। बारिश नहीं होने से पशुओं की मौत हो रही है और फसल बर्बाद हो चुकी है।

PTI
By PTI
Published on: 6 Jun 2019 3:22 AM GMT
सोमालिया में हो सकती है 20 लाख लोगों की भुखमरी से मौत
X

संयुक्तराष्ट्र: संयुक्तराष्ट्र (यूएन) के एक आपात राहत समन्वयक ने कहा कि यदि सोमालिया को तुरंत अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं भेजी गई तो गर्मी के मौसम के अंत तक 20 लाख से अधिक पुरुष , महिलाएं और बच्चों की भुखमरी से मौत हो सकती है।

ये भी देंखे:WC 2019, BAN vs NZ : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया

यूएन के अंडरसेक्रेटरी - जनरल मार्क लोकॉक ने कहा कि सूखा पड़ने के बाद सोमालिया को करीब 70 करोड़ डॉलर की जरूरत है। बारिश नहीं होने से पशुओं की मौत हो रही है और फसल बर्बाद हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि यूएन के केंद्रीय आपदा राहत कोष ने सूखे से प्रभावित इथियोपिया और केन्या के साथ - साथ सोमालिया में दैनिक आवश्यकता की चीजों , पानी और खाने की कमी को पूरा करने के लिए 4.5 करोड़ डॉलर की राशि आवंटित की है।

ये भी देंखे:US: राष्ट्रपति ट्रंप बोले-सैन्य कार्रवाई नहीं चाहता, लेकिन ईरान पर ऐसी संभावना बनी हुई है

मार्क ने कहा कि सोमालिया की आबादी 1.5 करोड़ है , इसमें से 30 लाख लोग सिर्फ भोजन की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भोजन की कमी की स्थिति पिछली सर्दियों की तुलना में काफी खराब हो गई है।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story