×

बार में लाशें: शख्स ने क्लब में घुसकर अंधाधुंध चलाई गोलियां, 14 लोगों की मौत कई बुरी तरह जख्मी

Johannesburg Firing : जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। आधी रात के दौरान बार में एक बंदूकधारी शख्स घुसा। जिसने बार में मौजूद लोगों पर गोली चलाना शुरू दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 10 July 2022 8:50 AM GMT
crime scene
X

पिता ने बेटी का धारदार हथियार से गला काटा (फोटो-सोशल मीडिया)

Johannesburg Firing : रविवार की बड़ी खबर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका से जोहान्सबर्ग(Johannesburg Shooting) में ताबड़तोड़ गोली चलने की वारदात हुई है। यहां के सोवेटो शहर के एक सामूहिक बार में एक संदिग्ध शख्स में अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस हमले में 14 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि बार में मौजूद कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि संदिग्ध हमलावर हमला करने के बाद सफेद रंग की टोयोटा में बंदूक टांग के फरार हो गया।

जोहान्सबर्ग (Johannesburg Firing) के सोवेटो के एक बार में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। आधी रात के दौरान बार में एक बंदूकधारी शख्स घुसा। जिसने बार में मौजूद लोगों पर गोली चलाना शुरू दिया। शख्स बेहिसाबी से अंधाधुध गोली चलाता रहा। गोली चलाने के बाद शख्स एक सफेद टोयोटा कार से चला गया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में बार के अंदर 14 लोगों की लाशें बिछ गई। वहीं कई जख्मियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

क्या था हमलावर का मकसद


इस बारे में गौतेंग पुलिस कमिश्नर इलियास मावेला ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चलता है कि लोग बार में मस्ती कर रहे थे। हमलावर अंदर आए और उन पर बेतरतीब ढंग से गोली चलाने लगे।' वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची।

आगे पुलिस मावेला ने बताया, 'यह आज सुबह करीब 12.30 बजे हुआ। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अस्पताल पहुंचने पर एक और शख्स की जान चली गई। भर्ती किए जाने के बाद 14वें शख्स की भी मौत हो गई।

एक अन्य पुलिस ने बताया कि जोहान्सबर्ग(Johannesburg Shooting) के सोवेटो टाउनशिप में एक सराय में सामूहिक गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। वे उन रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और बार में कुछ संरक्षकों पर गोलियां चला दीं।

फिलहाल पुलिस रविवार की सुबह से ही मृतक के शवों को हटा रही और जांच कर रही थी कि सामूहिक गोलीबारी क्यों हुई। इस हत्याकांड के पीछे आखिर क्या कारण था।

जानकारी देते हुए गौतेंग शहर के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि यह लोगों का एक समूह था, जिन्होंने संरक्षकों को गोली मारी थी।

मावेला ने बताया कि "अचानक उन्होंने कुछ गोलियों की आवाज सुनी, तभी लोगों ने सराय से बाहर निकलने की कोशिश की। ऐसे में इन लोगों का मकसद क्या है और वे इन लोगों को क्यों निशाना बना रहे हैं, इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। वारदात (Johannesburg Shooting) के तह जाने की कोशिश जारी है।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story