×

California Church Firing: एक बार फिर से चर्च में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची भगदड़, एक की मौत

California Church Firing: ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का सामने आया है। यहां पर साउथ कैलिफोर्निया के प्रेबिस्टेरियन चर्च में एक संदिग्ध ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

Vidushi Mishra
Report Vidushi MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 May 2022 4:44 AM GMT
America Mein Firing: अमेरिका के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ चली गोलियां, इधर-उधर भागे लोग, 2 की मौत, 4 घायल
X

फायरिंग (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

California Church Firing: अमेरिका में सरेआम गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का सामने आया है। यहां पर साउथ कैलिफोर्निया के प्रेबिस्टेरियन चर्च में एक संदिग्ध ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिससे इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। फायरिंग में 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्ध के पास से हथियार भी बरामद हुआ है। गोलीबारी कांड को लेकर पुलिस लगातार इस शख्स से पूछताछ करने में लगी हुई है।

साउथ कैलिफोर्निया के प्रेबिस्टेरियन चर्च हुई गोलीबारी के बारे में ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया है कि लगुना वुड्स शहर जिनेवा प्रेबिस्टेरियन चर्च में ताबड़तोड़ गोलीबारी की एक के बाद एक आवाज सुनी गई।

हर तरफ दहशत का माहौल

गोलीबारी का ये मामला दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास का है। जैसे ही गोलीबारी की आवाज हुई, तुरंत ही वहां भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। साथ ही बताया जा रहा है कि गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गई।

इस बारे में स्थानीय पुलिस का कहना है कि फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है।

आगे बताते हुए शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया है कि जिस समय गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया, उस समय चर्च में लगभग 30 लोग मौजूद थे। चर्च में अधिकतर लोग ताइवान के रहने वाले थे। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को शक है कि गोलीबारी करने वाले शख्स ने घृणा के चलते वारदात को अंजाम दिया है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story