South Korea: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के दफ्तर पर पुलिस का छापा, मार्शल लॉ लागू करने के मुद्दे पर राष्ट्रपति यून के कार्यालय की ली गई तलाशी

दक्षिण कोरियाई पुलिस ने मार्शल लॉ लागू करने के मामले में बुधवार को राष्ट्रपति यूं सूक योल के कार्यालय की तलाशी ली, घटनाक्रम मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा यूं पर महाभियोग लगाने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश करने से कुछ घंटे पहले हुआ।

Newstrack/IANS
Newstrack Newstrack/IANS
Published on: 11 Dec 2024 9:02 AM IST (Updated on: 11 Dec 2024 9:47 AM IST)
South Korea: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के दफ्तर पर पुलिस का छापा, मार्शल लॉ लागू करने के मुद्दे पर राष्ट्रपति यून के कार्यालय की ली गई तलाशी
X

South Korea: दक्षिण कोरियाई पुलिस ने पिछले सप्ताह मार्शल लॉ लागू करने के मामले में बुधवार को राष्ट्रपति यूं सूक योल के कार्यालय की तलाशी ली, रिपोर्ट के अनुसार, उनके कुछ शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है और उनके आदेशों को लागू करने में उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की गई।

यह घटनाक्रम मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा यूं पर महाभियोग लगाने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश करने से कुछ घंटे पहले हुआ है, क्योंकि देश के मुख्य कानून प्रवर्तन संस्थान इस बात की जांच कर रहे हैं कि राष्ट्रपति की घोषणा विद्रोह के बराबर है या नहीं। पिछले शनिवार को पहला महाभियोग प्रयास विफल हो गया था, जब सत्तारूढ़ पार्टी ने मतदान का बहिष्कार किया था। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि उसका लक्ष्य शनिवार को नए प्रस्ताव पर मतदान कराना है।

यून ने लगा दिया था आपातकाल

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान मार्शल लॉ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, उत्तर कोरिया की कम्युनिस्ट ताकतों से उत्पन्न खतरों से देश को बचाने के लिए और देश विरोधी ताकतों को समाप्त करने के लिए इस कदम को उठाया है। हमारे पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा था कि स्वतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए ये जरूरी हो गया था। वहीं विपक्षी दलों का कहना था, देश को संकट में डालने के इरादे से संसदीय प्रक्रिया को बंधक बना लिया है।

रक्षा मंत्री ने की आत्महत्या की कोशिश

दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून ने गिरफ्तारी से पहले खुदकुशी करने की कोशिश की। ह्यून ने पुलिस हिरासत के दौरान ऐसा किया। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून को देश में तीन दिसंबर को लगे मार्शल लॉ को योंग ह्यून के दिमाग की उपज माना जाता है। देश में मार्शल लॉ लागू करने को लेकर उठे विवाद के बाद किम योंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story