×

इंडोनेशिया में रामायण पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी

यहां भारत के दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार इस स्टांप का डिजाइन इंडोनेशिया के जाने माने मूर्तिकार पद्मश्री बपक न्योमन नुआर्ता ने तैयार किया है। इस पर रामायण की घटना अंकित है, जिसमें जटायु सीता को बचाने के लिये बहादुरी से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Roshni Khan
Published on: 24 April 2019 3:56 AM GMT
इंडोनेशिया में रामायण पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी
X

जकार्ता: इंडोनेशिया ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा करने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया।

ये भी देखें:‘ज़िंदगी रही तो गर्लफ्रैंड फिर बन जाएगी, लेकिन वोट न दिया तो सरकार दूसरे की बन जाएगी’

यहां भारत के दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार इस स्टांप का डिजाइन इंडोनेशिया के जाने माने मूर्तिकार पद्मश्री बपक न्योमन नुआर्ता ने तैयार किया है। इस पर रामायण की घटना अंकित है, जिसमें जटायु सीता को बचाने के लिये बहादुरी से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी देखें:राहुल गांधी जैसे लोगों को चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए : उद्धव ठाकरे

भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और इंडोनेशिया के उप विदेश मंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फकीर ने हिस्सा लिया। इसे संयुक्त रूप से दोनों देशों ने आयोजित किया था।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story