107 साल का नाईं आज भी काटता है लोगों के बाल, कोई नहीं तोड़ पाया है इसका रिकॉर्ड

Aditya Mishra
Published on: 9 Oct 2018 5:44 AM GMT
107 साल का नाईं आज भी काटता है लोगों के बाल, कोई नहीं तोड़ पाया है इसका रिकॉर्ड
X

नई दिल्ली: बुढ़ापा को आज एक अभिशाप की तरह देखा जाता है। ये जीवन का एक ऐसा पड़ाव होता है जब बहुत से लोग इस उम्र में आकर जिन्दगी से हार मान बैठते है। उन्हें अपने आप से ही शिकायत होने लगती है। ऐसा लगता है जैसे उनके जीवन में खुशियां बची ही नहीं है। बहुत से लोग तो एकांत में चले जाते है। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जो न केवल 107 साल की उम्र में काम कर रहा है बल्कि अपने जीवन को एन्जॉय भी कर रहा है।

उसका नाम एंथोनी मैनसिनेली है जो कि न्यूयॉर्क में रहते हैं। फुल टाइम हेयर कटिंग करने वाले एंथनी के पास बाल कटाने के लिए लोग नम्बर लगाते है। उनके काम की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।

ऐसे पैदा हुआ बाल काटने का शौक

एंथोनी का जन्म न्यूयार्क के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनका बचपन गरीबी में बीता। पढ़ाई में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें खेलकूद में ज्यादा मजा आता था। वे अपने पिता के साथ अक्सर बाल कटाने के लिए नजदीक की ही एक शॉप पर जाया करते थे। उन्हें नाई के हाथों बाल कटाना अच्छा लगता था। उन्होंने सोच लिया था कि वह आगे चलकर नाई बनेंगे।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इस देश में शौख से खाते हैं सांप से बनी डिश, बताई ये वजह

11 साल की उम्र में शुरू किया ये काम

एंथनी ने शुरूआती पढ़ाई करने के बाद बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। उसने 11 साल की उम्र में ही कैची और उस्तरा थाम लिया। उसने कुछ दिनों तक बाल काटने का प्रशिक्षण भी लिया। उसके बाद खुद से काम करने लगे। बहुत कम समय में वह अपने काम में परफेक्ट हो गये। वह जिस सैलून में काम करते थे। वहां पर उनसे बाल कटाने के लिए कस्टमर की भीड़ जमा होने लगी। बाद में उन्होंने खुद की शॉप खोल ली।

इसलिए खास है ये सैलून

एंथोनी का सैलून का काम अच्छा चलने लगा। उनका प्रॉफिट बढ़ने लगा। उन्होंने अपने सैलून को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने अपनी शॉप को सबसे पहले एक शापिंग मॉल में शिफ्ट कर दिया। पुरानी कुर्सियों की जगह नई महंगी दाम की कुर्सियां रखी गई। एसी से लेकर पीने के पानी तक का इंतजाम किया गया। लाइटिंग से पूरे सैलून को डेकोरेट कर दिया गया। कुछ ही दिनों के अंदर ये सैलून अपने शहर में एक पहचान बनाने में कामयाब हो गया।

अकेले करते है फुल टाइम काम

एंथोनी 107 साल की उम्र में भी फुल टाइम करना पसंद करते है। उन्होंने अपने साथ कोई असिस्टेंट भी नहीं रखा है। उनकी दुकान हफ्ते में पांच दिन खुलती है और वह दोपहर से लेकर रात 8 बजे तक लगातार लोगों के बाल काटकर उन्हें नया लुक देते हैं।

गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है नाम

2007 में 96 वर्ष की उम्र में उन्हें 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में सबसे बुजुर्ग नाई का दर्जा दिया गया था। तब से लेकर आज तक कोई उनका रिकॉर्ड नही तोड़ पाया है। उनका काम अभी भी जारी है। उन्हें जनाने वाले लोग बताते है कि 107 की उम्र में भी उनके अंदर 20 साल के युवा की तरह फुर्ती है। वह बिना थके लगातार काम कर सकते है।

14 साल पहले पत्नी की मौत

एंथनी की पत्नी की मौत 14 साल पहले हो चुकी है। उनके 6 ग्रेट ग्रांडसन हैं। एंथनी आज भी इस उम्र में इसीलिए सही से काम कर पाते हैं क्योंकि वे ड्रिकिंग और स्मोकिंग नहीं करते। पत्नी की मौत के बाद खुद को बीजी रखने के लिए एंथनी फुट टाइम बाल काटने का काम करते हैं। इससे वे खुद को इमोशनली भी स्ट्रांग कर पाते हैं। वे उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी जिन्दगी का भरपूर आन्नद ले रहे है।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: मिलिए 2 साल के स्‍टंटबाज से, 7 माह से दिखा रहा करतब

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story