×

श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत

श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जिसमें छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Anoop Ojha
Published on: 27 April 2019 6:16 AM GMT
श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत
X

कोलंबो: सुरक्षा बल ईस्टर पर हुए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे।

पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कर्मी और सेना के जवानों की कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में सैन्दामरुडु में एक मकान में एक सशस्त्र समूह से मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़ें.....श्रीलंका के राष्ट्रपति बोले, देश में हैं IS से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध

सशस्त्र लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाई जिसके बाद शुक्रवार रात को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई।

हिंसक झड़पों के दौरान तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया।

यह भी पढ़ें.....श्रीलंका में कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर पुगोडा शहर में धमाके सुने गए

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुल 15 शव बरामद हुए हैं जिसमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे हैं। कम से कम चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारे गए और तीन अन्य घायल अस्पताल में हैं।’’

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story