×

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हमले के जवाब में किए गए सीरियल ब्लास्टः श्रीलंका

गौरतलब है कि मार्च में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में 50 से ज्यादा मुस्लिम मारे गए थे। हमलावर ने इस गोलीबारी को फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया था।

Shivakant Shukla
Published on: 23 April 2019 10:37 AM GMT
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हमले के जवाब में किए गए सीरियल ब्लास्टः श्रीलंका
X

नई दिल्ली: रविवार को श्रीलंका में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाके न्यूजीलैंड़ में हुए क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में हुई गोलीबारी का बदला लेने के लिए किए गए थे। इसके संकेत बम धमाकों की शुरुआती जांच में मिले हैं।

अंतरराष्ट्रीय खुफिया सूचनाओं ने श्रीलंका सरकार को पहले ही आगाह किया था कि सीरिया से संबंध रखने वाला तौहीद जमात नामक संगठन श्रीलंका में चर्च समेत भारतीय दूतावास को उड़ाने की साजिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें— ईरान से तेल खरीदारी प्रतिबंध सरकार की कूटनीतिक-आर्थिक असफलता है: कांग्रेस

आज श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री रुवान विजयवर्धने ने संसद में इस बात को स्वीकार किया है कि श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों की शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि इस्लामी आतंकी संगठन ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुई गोलीबारी को बदला लेने के लिए कोलंबो में बम धमाके किए। गौरतलब है कि मार्च में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में 50 से ज्यादा मुस्लिम मारे गए थे। हमलावर ने इस गोलीबारी को फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया था।

ये भी पढ़ें—श्रीलंका आतंकवादी हमले में मरने वाले विदेशी नागरिकों में सर्वाधिक भारतीय

मंगलवार को श्रीलंका संसद में विजयवर्धने ने बताया कि श्रीलंका में हुए बम धमाकों में अब तक 321 लोग मारे गए हैं। 38 विदेशियों में 10 भारतीय भी मृतकों में शामिल हैं। इसी बीच खबर ये आ रही है कि आतं​की संगठन आई एसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story