×

राहत सामग्री लेकर श्रीलंका पहुंचा भारतीय जहाज, भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही

श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही के बाद राहत सामग्री के साथ भारत का एक जहाज शनिवार (27 मई) को वहां पहुंच गया।

sujeetkumar
Published on: 27 May 2017 11:08 AM GMT
राहत सामग्री लेकर श्रीलंका पहुंचा भारतीय जहाज, भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही
X

नई दिल्ली: श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही के बाद राहत सामग्री के साथ भारत का एक जहाज शनिवार (27 मई) को वहां पहुंच गया। जहाज में बचाव व चिकित्सा दल के सदस्य भी हैं।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया, "पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर राहत सामग्री और बचाव एवं चिकित्सा टीम के साथ पिछली रात शुक्रवार रवाना हुआ आईएनएस किर्च आज शनिवार सुबह श्रीलंका पहुंच गया।" एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता गोपाल बाघले ने कहा कि श्रीलंका के विदेश मंत्री रवि करुणानायके ने कोलंबो बंदरगाह पर जहाज का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें...PM मोदी ने श्रीलंका में बाढ़ से हुई मौतों पर जताया दुख, दिया मदद का भरोसा

श्रीलंका में हुई भारी बारिश व भीषण बाढ़ से 91 लोगों की मौत हो गई है, जबकि संपत्ति का व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। इस आपदा के बाद 100 से अधिक लोग लापता हैं, जबकि 52,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।

आपदा प्रंबधन केंद्र के अनुसार, श्रीलंका में 1970 के दशक के बाद से अब तक की सर्वाधिक तेज बारिश हुई है। कई घंटों हुई बारिश के दौरान यहां हवाओं की रफ्तार भी बहुत अधिक थी।

यह भी पढ़ें...श्रीलंका: बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों की मौत, 110 लापता

इससे पहले, भारत की ओर से सहायता और इस त्रासदी में मारे गए लोगों और संपत्ति के नुकसान पर संवेदना प्रकट करते मोदी ने कहा था, "राहत सामग्री लेकर पहला जहाज शनिवार को कोलंबो पहुंच जाएगा, जबकि दूसरा रविवार को पहुंचेगा। इसके अलावा अन्य सहायता सामग्रियां भी रवाना की जाएंगी।"

सौजन्य- आईएएनएस

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story