×

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में ईंधन संकट गहराया, स्कूलों को किया बंद, सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

Srilanka Crisis: श्रीलंका में ईंधन संकट के बीच सरकार ने राजधानी कोलंबों में स्कूलों को बंद कर दिया है और सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Jun 2022 1:51 PM GMT (Updated on: 27 Jun 2022 2:17 PM GMT)
Sri Lanka fuel Crisis
X

श्रीलंका में ईंधन संकट। (Social Media)

Sri Lanka Crisis: अपने इतिहास के सबसे भीषण आर्थिक संकट (Sri Lanka Crisis) के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है। देश में जरूरी वस्तुओं की जबरदस्त किल्लत है। महंगाई में बेतहाशा वृद्धि के कारण हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। सरकार के पास ईंधन और दवा जैसे अन्य जरूरी सामानों के आयात तक के लिए पैसे नहीं हैं। देश के पेट्रोल पंपों पर लंबी – लंबी कतारें देखीं जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका सरकार (Sri Lanka Government) का विदेशी मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल – पंपों पर सेना के जवान कतार में लगे लोगों को टोकन दे रही है। ईंधन के लिए लोग तीन – चार दिनों से पेट्रोल पंपों पर ही रात गुजार रहे हैं। इस भयानक स्थिति को देखते हुए सरकार ने राजधानी कोलंबों में स्कूलों को बंद कर दिया है और सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है।

देश में तेल की कमी

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेकेसरा (Sri Lanka Energy Minister Kanchana Wijekesara) ने बीते दिनों कहा था कि तेल के नए शिपमेंट के आने में देरी होगी। इसलिए लोग पेट्रोप – पंपों के बाहर लंबी लाइनें न लगाएं। इसके बाद कई लोग अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर चले गए। लेकिन बड़ी संख्या में अब भी लोग ईंधन के लिए पेट्रोप – पंपों पर डटे हुए हैं। ईंधन की कमी के बीच लोगों में इसे पाने के लिए होड़ भी देखी जा रही है। हर कोई अपनी गाड़ियों का टैंक फूल कराना चाहता है। अधिकारियों का कहना है कि देश के पास लगभग दो दिन के लायक ईधन का भंडार है, मगर यह जरूरी सेवाओं के लिए रिजर्व है।

स्कूल बंद, सरकारी कर्मचारी घर से करेंगे काम

पेट्रोल, डीजल की घोर कमी को देखते हुए श्रीलंका सरकार ने राजधानी कोलंबो के आसपास क्षेत्रों में स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को अगले आदेश तक घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।

रविवार को बढ़ाई गए थे दाम

देश में ईंधन को लेकर मचे हाहाकार के बीच रविवार को ही डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी (Diesel and petrol prices hiked in sri lanka) की गई थी। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Ceylon Petroleum Corporation) के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद यह 550 श्रीलंकाई रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमतों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 460 श्रीलंकाई रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

अमेरिका आए मदद को आगे

भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए सुपरपॉवर अमेरिका भी आगे आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों की एक टीम यहां के हालात का जायजा लेने के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। हालिया दो हफ्तों में यूएस ने श्रीलंका को 1200 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दी है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story