Sri Lanka Violence: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हिंसा, 8 प्रदर्शनकारियों की हुई मौत

Sri Lanka Violence : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Sri Lanka Economic Crisis) के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद पूरे देश में हिंसा का माहौल पैदा हो गया।

Bishwajeet Kumar
Report Bishwajeet KumarPublished By Rakesh Mishra
Published on: 10 May 2022 9:36 AM GMT
Protesters protesting in Sri Lanka
X

श्रीलंका में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Sri Lanka News : श्रीलंका में आर्थिक संकट (Sri Lanka Economic Crisis) के कारण इस वक्त पूरे देश में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) ने इस्तीफा दे दिया। उनके बाद ही श्रीलंका में आर्थिक तंगी के कारण उत्पन्न महंगाई को लेकर चल रही लोगों की नाराजगी हिंसा (Sri Lanka Violence) में तब्दील हो गई। सरकार के समर्थन करने वाले और सरकार के विरोधियों के बीच सोमवार से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक झड़प की खबरें सामने आई।

कई जगह देखी गई आगजनी की घटनाएं

आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोमवार को देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में हिंसा का माहौल पैदा कर दिया। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी की घटनाएं देखने को मिली। एक जगह तो प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने देश के एक दर्जन सांसदों के घरों में भी आग लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले किया सांसद का घर (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

विपक्ष का आरोप

देश में चौतरफा हो रही हिंसक प्रदर्शन को लेकर विपक्ष के नेताओं ने श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पर आरोप लगाया कि उन्होंने शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शन को भड़काने का प्रयास किया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका में चल रही हिंसक प्रदर्शन में करीब 200 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं, इसके अलावा करीब 8 लोगों की मौत भी हुई है।

विपक्ष की ओर से राजपक्षे पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने श्रीलंका की सत्ता पर काबिज दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए भड़काया है। इसके साथ ही विपक्ष ने यह मांग किया है कि महिंदा राजपक्षे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। देश में हिंसा फैलाने के लिए लोगों को उकसाने पर राजपक्षे को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

श्रीलंका में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

श्रीलंका में हिंसा का माहौल बनने पर पूर्व राष्ट्रपति मैथ्रिपाला सिरीसेना ने यह मांग की है कि जल्द से जल्द महिंदा राजपक्षे को गिरफ्तार किया जाए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा "देश में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में महिंदा राजपक्षे को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया इस दौरान बेरहमी से पिटाई के कारण एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल भी हो गया इन्हीं कारणों से देश में हिंसक माहौल पैदा हुआ है।"

राजधानी कोलंबो में आर्मी तैनात

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन होने के कारण राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों की तैनाती कर दी गई है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद देशभर में हिंसक माहौल बना हुआ है। ऐसे में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पूरे श्रीलंका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story