×

Sunita Williams Return Updates: मिशन सक्सेसफुल! धरती पर लौट आए सुनीता और साथी

Sunita Williams Return Updates: विलमोर और विलियम्स, दोनों ही पूर्व नौसेना पायलट और दो पूर्व अंतरिक्ष मिशनों के अनुभवी हैं। शेष चालक दल के सदस्यों के साथ विदाई और गले मिलने के बाद सुबह-सुबह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे।

Neel Mani Lal
Published on: 19 March 2025 5:31 AM IST
Sunita News
X

Sunita News (Image From Social Media)

Sunita Williams Return Updates: नौ महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में अप्रत्याशित रूप से फंसी नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की जोड़ी पृथ्वी पर लौट आई है। इसके साथ एक ऐसा मिशन पूरा हो गया जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था।

बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स, साथी अमेरिकी निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ फ्रीडम नामक उनका स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल 17 घंटे की यात्रा करके अमेरिकी समयानुसार शाम 5:57 बजे के आसपास फ्लोरिडा के तट पर तल्हासी के पास पैराशूट सपोर्ट से स्प्लैशडाउन यानी पानी में उतरने के साथ सम्पन्न हुआ। इसके बाद एक रिकवरी पोत चारों को वापस लाया गया और उन्हें ह्यूस्टन ले जाया गया है जहां उनका पूरा हेल्थ चेकअप होगा और फिर वे 45-दिवसीय पुनर्वास कार्यक्रम पूरा करेंगे।

विलमोर और विलियम्स, दोनों ही पूर्व नौसेना पायलट और दो पूर्व अंतरिक्ष मिशनों के अनुभवी हैं। शेष चालक दल के सदस्यों के साथ विदाई और गले मिलने के बाद सुबह-सुबह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे।

जबर्दस्त धैर्य और साहस

विलमोर और विलियम्स का 286 दिन का प्रवास सामान्य छह महीने के आईएसएस रोटेशन से काफी ज्यादा तो है, लेकिन सिंगल मिशन अवधि के लिए अमेरिका के रिकॉर्ड में छठे स्थान पर है।

फ्रैंक रुबियो 2023 में अंतरिक्ष में 371 दिन बिताने के साथ शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि विश्व रिकॉर्ड रूसी अंतरिक्ष यात्री वैलेरी पॉलाकोव के पास है, जिन्होंने मीर स्पेस स्टेशन पर लगातार 437 दिन बिताए थे।

बहरहाल, विलमोर और विलियम्स ने जबर्दस्त धैर्य और साहस दिखाया है क्योंकि स्पेस स्टेशन पर वे बहुत शॉर्ट ट्रिप पर ही गए थे लेकिन फंस गए कई महीनों के लिए।

ये दोनों आईएसएस पर पहुंचे थे गेस्ट के रूप में लेकिन जल्द ही स्टेशन चालक दल के सदस्यों में उनका परिवर्तन हो गया। जहाँ विलियम्स ने अंतरिक्ष में 9 बार चहलकदमी कर एक महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में सबसे अधिक स्पेस वॉक करने का नया रिकॉर्ड बनाया। विल्मोर और विलियम्स अनिश्चितता के बीच भी अंतरिक्ष संचालन और अनुसंधान जारी रखे रहे।

सेहत का जोखिम

अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी में लम्बा समय बिताना सेहत के लिए जोखिम भरा होता है। इससे मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान होता है, शरीर के द्रव में बदलाव होता है जो गुर्दे की पथरी और नेत्र संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। अंतरिक्ष से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण वातावरण में वापस लौटने पर शरीर का बैलेंस बनाने की चुनौती होती है।

ट्रम्प और मस्क का प्लान काम आया

जनवरी के अंत में उनके मिशन में अप्रत्याशित मोड़ तब आया जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में तेजी लाने के लिए कहा और देरी के लिए बिडेन प्रशासन को दोषी ठहराया। लेकिन बिल्कुल नया स्पेसएक्स कैप्सूल अभी भी उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए स्पेसएक्स ने इसकी बजाय पहले इस्तेमाल किए गए यान को भेजने का फैसला किया जिससे काम जल्दी हो गया।

राजनीतिक तूफान के बीच में भी, विल्मोर और विलियम्स ने किसी पर कोई दोष नहीं लगाया और जोर देकर कहा कि वे शुरू से ही नासा के निर्णयों का समर्थन करते हैं।

शटल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नासा ने स्पेसएक्स और बोइंग को काम पर रखा, ताकि अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक लाने-ले जाने के लिए दो प्रतिस्पर्धी अमेरिकी कंपनियाँ रहें। फिलहाल आईएसएस तीन दशकों से अधिक समय से चक्कर काट रहा है। अब योजना इसे निजी तौर पर संचालित स्टेशनों से बदलने की है ताकि नासा चंद्रमा और मंगल अभियानों पर ध्यान केंद्रित कर सके।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story