TRENDING TAGS :
पुतिन सबसे सेक्सी व्यक्ति, जानिए उनसे जुड़े कई और रहस्य
अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले 68 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन रूस के सबसे सेक्सी पुरुष बन चुके हैं।
Russia's sexiest man Vladimir Putin: (Photo-Social Media)
नई दिल्ली। अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले 68 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन रूस के सबसे सेक्सी पुरुष बन चुके हैं। एक सर्वे ने उन्हें रूस का सबसे सेक्सी पुरुष घोषित किया है। इस सर्वे में 1000 लोगों को शामिल किया गया था लेकिन राष्ट्रपति पुतिन ने सभी को पीछे छोड़ दिया।
सबसे आकर्षक पुरुषों में पुतिन का नाम
सुपरजॉब नाम की जॉब बोर्ड साइट ने एक सर्वे किया, जिसमें सबसे आकर्षक पुरुष के लिए पुतिन के नाम पर 18 फीसदी पुरुषों और 17 फीसदी महिलाओं ने वोट किया लेकिन ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कम था।
इस सर्वे में 300 शहरों के 1000 पुरुषों और 2000 महिलाओं को शामिल किया गया था। पुतिन के बाद दूसरा स्थान एक्टर दिमित्री नागियेव ने हासिल किया है। इसके बाद डैनिला कोजलोव्स्की और कॉन्साटंटिन खाबेन्सिकी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनके स्कोर में दो-तीन प्रतिशत का मामूली अंतर है।
छुट्टियां मनाने के दौरान छिपने की जरूरत नहीं-पुतिन
अक्सर पुतिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें वो बिना शर्ट के घुड़सवारी और शिकार करते नजर आते हैं। उन्होंने 2018 में अपनी तस्वीरों के बारे में कहा था कि उन्हें छुट्टियां मनाने के दौरान छिपने की जरूरत नहीं है। पुतिन ने कहा था कि वो अपनी तस्वीरों के बारे में शर्मिंदा नहीं हैं। कहा गया था कि ये तस्वीरें पुतिन को एक शक्तिशाली इंसान के रूप में दिखाती हैं।
पुतिन के बारे में कई रहस्य भी हैं
पुतिन के बारे में कई रहस्य भी हैं कि उनकी असली उम्र क्या है। लोगों का कहना है कि पुतिन के चेहरे-मोहरे डील डौल में बीते 30 साल से कोई फर्क नहीं आया है और वो आज भी एकदम पहले जैसे दिखते हैं। कुछ लोगों का ये तक कहना है कि पुतिन के कई डबल
यानी हमशक्ल हैं।
रूसी राष्ट्रपति इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को गिरफ्तार करने को लेकर दुनिया के कई देश उनकी निंदा कर चुके हैं। नवलनी ने सरकार पर उन्हें नर्व एजेंट जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। नवलनी ने आरोप लगाए हैं कि पुतिन के पास एक महल है जिसकी कीमत 100 अरब रुपए है. ये महल करीब 170 एकड़ में फैला हुआ है।