×

Nobel Prize 2022 for Medicine: चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 स्वीडन के स्वंते पाबो को प्रदान किया गया

Nobel Prize 2022 for Medicine: स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 3 Oct 2022 10:57 AM GMT (Updated on: 3 Oct 2022 11:04 AM GMT)
Nobel Prize 2022 for Medicine
X

चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 स्वीडन के स्वंते पाबो को प्रदान किया गया (Pic: Social Media)

Nobel Prize 2022 for Medicine: आज स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित करोलिंस्का संस्थान में नोबेल पुरस्कार 2022 में विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। स्वंते पाबो ने जो खोज की है उसकी मद्द से यह समझने में आसानी हो गई है कि मनुष्य कैसे विकसित हुए हैं। स्वंते पाबो को जो जिस नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज नोबेल समिति के सचिव थामस पर्लमैन ने स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में करोलिंस्का संस्थान नें विजता स्वंते पाबो की घोषणा की

आपको बता दें कि स्वीडन में जन्मे स्वंते पाबो ने निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित किया, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिश्तेदार हैं। उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी की। उन्होंने पाया कि इन अब विलुप्त होमिनिनों से होमो सेपियन्स में जीन स्थानांतरण हुआ था। आज के मनुष्यों के लिए जीन के इस प्राचीन प्रवाह की आज शारीरिक प्रासंगिकता है, उदाहरण के लिए यह प्रभावित करता है कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमणों के प्रति कैसे प्रतिक्रिया करती है।

नोबेल पुरस्कार के तहत क्या मिलता है।

हर कोई जानना चाहता है कि नोबेल पुरस्कार के तहत विजेता को आखिर क्या-क्या मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि नोबेल विजेताओं को एक स्वर्ण पदक के साथ में एक प्रमाणपत्र के अलावा लगभग 9 लाख डालर की पुरस्कार राशि दी जाती है। नोबेल विजेताओं को हर साल 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाता है।

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई

डाइनामाइट के अविष्कारक सर नोबेल एल्फ्रेड नोबेल की 18 दिसंबर 1896 में मौत हो गई थी। जिसके 5 साल के बाद में 1901 में नोबेल एल्फ्रेड की याद में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। 1901से 2021 तक अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 609 लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story