×

अलेप्पो: 7 साल की इस बच्ची का आखिरी संदेश, कहा- अब हम और जिंदा नहीं रह पाएंगे

सीरिया के युद्धग्रस्त इलाके अलेप्पो में 7 साल की एक बच्ची बाना अलआबेद ट्वीट कर वहां रह रहे लोगों की मुश्किलों को दुनिया के सामने ला रही है। बाना के इस काम में उनकी मां फातिमा भी मदद करती हैं।

tiwarishalini
Published on: 29 Nov 2016 12:46 AM GMT
अलेप्पो: 7 साल की इस बच्ची का आखिरी संदेश, कहा- अब हम और जिंदा नहीं रह पाएंगे
X

अलेप्पो: 7 साल की इस बच्ची ने आखिरी संदेश, कहा- अब हम और जिंदा नहीं रह पाएंगे फाइल फोटो: बाना अलआबेद

अलेप्पो: सीरिया के युद्धग्रस्त इलाके अलेप्पो में 7 साल की एक बच्ची बाना अलआबेद ट्वीट कर वहां रह रहे लोगों की मुश्किलों को दुनिया के सामने ला रही है। बाना के इस काम में उनकी मां फातिमा भी मदद करती हैं। बाना ने सितंबर 2016 में ही ट्विटर जॉइन किया था और इस समय उसको लाखों लोग फॉलो करते हैं। बाना के नाम से बने इस ट्विटर अकाउंट को फातिमा संभालती हैं और वे दोनों इसी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करती हैं।

बाना और फातिमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके वहां हो रही भारी बमबारी और हवाई हमले की एक बेहद डरावनी तस्वीर दुनिया के सामने रखी है। उन्होंने लिखा कि हम भाग रहे हैं। भारी बमबारी में कई लोग मारे गए हैं। हम जिंदा रहने के लिए लड़ रहे हैं- फातिमा।

बाना की मां फातिमा ने लिखा कि आखिरी संदेश- अभी हमपर भारी बमबारी हो रही है। हम और जिंदा नहीं रह पाएंगे। जब हमारी मौत हो, तो उन 2 लाख लोगों के बारे में बात करते रहिएगा जो अब भी यहां फंसे हुए हैं। विदा- फातिमा।

धूल से ढकी हुई बाना की एक फोटो को उनकी मां ने ट्विटर पर अपलोड किया और लिखा कि आज की रात के लिए हमारे पास कोई घर नहीं है। हमारे घर पर बम गिराया गया और अब वह बर्बाद होकर बस मलबा बच गया है। मैंने लोगों को मरते देखा और मैं भी तकरीबन मर ही गई थी।

अगली स्लाइड में दखिए बाना के ट्वीटस ...















tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story