×

Syria President: बशर अल असद चौथी बार जीते राष्ट्रपति चुनाव, पश्चिमी देशों ने फ्रॉड करार दिया

Syria President: असद अगले सात साल तक इस सुन्नी बहुल देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे। बशर अल-असद का परिवार पिछले 6 दशकों से सीरिया की सत्ता पर राज कर रहा है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Shivani
Published on: 29 May 2021 7:51 AM GMT
Bashar Al Assad
X

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद फ़ाइल फोटो

Syria President : बशर अल असद (Bashar Al Assad) ने 95.1 प्रतिशत वोट के साथ फिर एक बार सीरिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। लेकिन पश्चिमी देशों ने इस चुनाव को फ्रॉड (Fraud In Syria Presidential Election) करार दिया।

इस जीत के साथ असद अगले सात साल तक इस सुन्नी बहुल देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे। बशर अल-असद का परिवार पिछले 6 दशकों से सीरिया की सत्ता पर राज कर रहा है। उनके पिता हाफेज अल-असद ने सीरिया पर तीन दशकों तक राज किया। 2000 में पिता की मौत के बाद बशर सीरिया के राष्ट्रपति बने थे।

पश्चिमी देश कर रहे आलोचना

पश्चिमी देश इस चुनाव की पहले से ही आलोचना कर रहे हैं और अब नतीजों को भी फ्रॉड बताया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने कहा है कि चुनाव न तो स्वतंत्र हैं और न ही निष्पक्ष हैं। पश्चिम देशों ने कहा है कि चुनाव ने सीरिया में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन किया है।


राष्ट्रपति बशर अल असद के अलावा, अरब ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख मुहम्मद अहमद मैरी और पूर्व मंत्री अब्दुल्ला सलौम अब्दुल्ला राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में थे। साल 2014 में हुए चुनाव में असद को कुल 88 फीसदी वोट मिले थे। इस तरह से असद ने ताजा चुनाव में और ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की। उनके दो विरोधियों अब्‍दुल्‍ला और मुहम्मद मैरी को क्रमश: 1.5 फीसदी और 3.3 फीसदी वोट मिले।

सीरिया 2011 के बाद से गृहयुद्ध में उलझा हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक गृहयुद्ध में चार लाख लोग मारे गए हैं। लोकतंत्र समर्थक समूहों के विद्रोह के बाद से असद की सेना जेहादी संगठनों से लड़ रही है। सीरिया के गृह युद्ध में अमेरिका, रूस, तुर्की आदि तमाम देशों की सेनाएं लड़ रही हैं। सीरिया में 10 साल से आंतरिक संघर्ष जारी है। इसमें हजारों लोग मारे गए हैं और दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। लाखों लोग देश छोड़ कर भाग चुके हैं।

Shivani

Shivani

Next Story