China-Taiwan Conflict: ताइवान के मिसाइल डवलपमेंट ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत, होटल में मिली लाश

China-Taiwan Conflict: ताइवान रक्षा मंत्रालय के नेशलन चुंग-शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख ओ यांग ली हिंग शनिवार सुबह पिंगटुक शहर के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Aug 2022 8:03 AM GMT (Updated on: 6 Aug 2022 8:20 AM GMT)
Taiwan official found dead amid China-Taiwan conflict
X

Taiwan official found dead amid China-Taiwan conflict (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

China-Taiwan Conflict: चीन और ताइवान के बीच जारी भीषण तनातनी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ताइवान के मिसाइल डवलपमेंट ऑफिसर की लाश मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान रक्षा मंत्रालय के नेशलन चुंग-शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख ओ यांग ली हिंग शनिवार सुबह पिंगटुक शहर के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। 57 वर्षीय ओ यांग की मौत हार्ट अटैक से हुई। ओ यांग की मौत ताइवान सरकार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

ताइवानी मीडिया के मुताबिक, उन्हें पहले से ही हार्ट से संबंधित कई बीमारियां थीं। ओ यांग बिजनेस के सिलसिले में पिंगटुक शहर गए हुए थे। वे कई मिसाइल उत्पादिन परियोजनाओं से जुड़े हुए थे। चीन के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए ताइवान सरकार ने अपने मिसाइल प्रोग्राम को तेज कर दिया था। इस साल की शुरूआत में उन्हें इस प्रोग्राम को संभालने की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। सीमा के पास चीन की जबरदस्त आक्रमकता के बीच ओ यांग की मौत ताइवान की सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।

ताइवान को डरा रहा चीन

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन बौखलाया हुआ है। उसने ताइवान के आसपास व्यापर स्तर पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसका मकसद ताइवान को डराना और उकसाना है। पेलोसी के दौरे के ठीक बाद 3 अगस्त से चीन ने सैन्य अभ्यास करना शुरू कर दिया है। ताइवान सरकार के मुताबिक, पहले दिन 100 से अधिक चीनी फाइटर जेट्स ने ताइवानी एयरस्पेस में उड़ान भरी थी। वहीं दूसरे दिन 68 लड़ाकू विमान और 13 युद्धपोत ने ताइवान स्ट्रेट को पार किया। इसके अलावा चीन मुख्य द्वीप की ओर लगातार मिसाइल दाग रहा है।

चीन इस सैन्य अभ्यास का नाम लाइव फायरिंग दिया है। यह एक्सरसाइज 7 अगस्त तक चलेगी। मेन लैंड चाइना से ताइवान की दूरी 160 किलोमीटर है। चीन यह मिलिट्री ड्रील ताइवान तट से मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर कर रहा है। ड्रैगन अपने इस ड्रील में असली हथियारों और गोला बारूद का इस्तेमा कर रहा है।

जापान को भी उकसाने की कोशिश

उकसावे की ये हरकत ताइवान तक ही सीमित नहीं है बल्कि चीन अपने एक और विरोधी जापान को भी उकसाने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सीमा के पास चीन ने सैन्य अभ्यास के दौरान 11 बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसमें से 5 जापान की सीमा में गिरी। चीन की इस हरकत पर जापान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने ये हरकत ऐसे समय की जब यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी जापान दौरे पर थीं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story