×

अफगान पुलिस काफिले पर तालिबान का हमला, सात की मौत

पश्चिम अफगानिस्तान में तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सुरक्षा बलों के सात कर्मियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Aditya Mishra
Published on: 13 April 2019 11:01 AM GMT
अफगान पुलिस काफिले पर तालिबान का हमला, सात की मौत
X
फ़ाइल फोटो

काबुल: पश्चिम अफगानिस्तान में तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सुरक्षा बलों के सात कर्मियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल हई खतीबी ने बताया कि यह हमला शुक्रवार को किया गया। दोनों तरफ से आधे घंटे तक गोलीबारी की गयी। खतीबी ने बताया कि मारे गये लोगों में प्रांतीय पुलिस के परिचालन प्रमुख फाकिर अहमद नूरी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गये जबकि कम से कम चार अलगाववादी मारे गये।तालिबान ने तकरीबन आधे देश में प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है। अफगान सुरक्षा बलों पर रोज लगातार हमले हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...चाबहार पोर्ट:भारत के लिए खुला नया रास्ता,इससे अफगानिस्तान के साथ आर्थिक वृद्धि तय

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story