×

Taliban-Panjshir Terror: तालिबान को झटका, पंजशीर में 350 लड़ाकों को नॉर्दन एलायंस ने ढेर किया, 40 को बनाया बंधक

Taliban-Panjshir Terror: अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का राज स्थापित हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 1 Sep 2021 9:32 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2021 9:35 AM GMT)
Taliban-Panjshir Terror
X

पंजशीर घाटी की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Taliban-Panjshir Terror: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का राज स्थापित हो गया है। जिसके बाद तालिबान अब एक तरफ दुनिया के सामने शांति से अफगानिस्तान में सरकार बनाने और सरकार बनाकर सत्ता का संचालन करने का दावा कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तालिबानी लड़ाकों द्वारा पंजशीर इलाके में घुसपैठ की कोशिशे भी कर रहा है।

ट्विटर पर नॉर्दन एलायंस ने दावा किया है कि खावक में मंगलवार की रात को हमला करने आए तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को ढेर कर दिया गया। वहीं 40 से अधिक को कब्जे में लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबित एनआरएफ को इसके दौरान कई अमेरिकी वाहन हाथ लगे हैं।


वहीं जबकि इसके पहले मिली जानकारी के मुताबित मंगलवार की रात को तालिबान ने पंजशीर में घुसने की कोशिश की। जहां पर तालिबानी लड़ाको की जंग नॉर्दन एलायंस के लड़कों से हुई।

पंजशीर के एंट्रेस पर तालिबानी लड़ाकों और नॉर्दन एलायंस के लड़ाकों के बीच मुठभेड़

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबित अफगानिस्तान के पंजशीर के एंट्रेस पर गुलबहार इलाके में तालिबान लड़ाकों और नॉर्दन एलायंस के लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें तालिबानी लड़ाकों द्वारा इस मुठभेड़ में एक पुलिस का ध्वस्त करने की भी सूचना है। इसके अलावा कई लड़ाकों को पकड़ा गया है।

सोमवार को तालिबान और नॉर्दन एलायंस के बीच हुई थी गोलाबारी

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार की रात को तालिबान और नॉर्दन एलायंस के बीच गोलाबारी हुई थी। इस गोलाबारी में करीब 7-8 तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने की खबर थी। पंजशीर पर अब भी तालिबान का कब्जा नहीं है। यहां पर नॉर्दन एलायंस अहमद मसूद के नेतृत्व में तालिबान के खिलाफ मुकाबला कर रहा है।

पजंशीर घाटी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)


मसूद के प्रवक्ता फहीम दश्ती ने तालिबान के साथ लड़ाई की पुष्टि की

अहमद मसूद के प्रवक्ता फहीम दश्ती तालिबान के साथ हुई लड़ाई होने की खबर की पुष्टि की थी। फहीम के मुताबित सोमवार की रात की पंजशीर में तालिबानियों ने हमला कर दिया था और घुसपैठ करने की कोशिश की थी। पंजशीर इलाके में तालिबान ने पहले ही इंटरनेट बंद को बंद कर रखा है।

अमेरिका ने अपनी सेना को 30 अगस्त को वापस बुला लिया

वहीं अमेरिका ने अपनी सेना को 30 अगस्त को ही वापस बुला लिया है। अमेरिकी सेना ने काबुल एयरपोर्ट पर को 30 छोड़ दिया है। जिसके बाद अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान का राज स्थापित हो गया है। जिसके बाद तालिबान में जल्द ही नई सरकार का गठन किया जाएगा। तालिबान के बड़े नेता कंधार में मौजूद हैं। जो जल्द ही काबुल का जा सकते हैं। जिसके बाद अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story