×

तालिबानी सजा से कांपेगी रूह, काटे जाएंगे हाथ-पैर, घर में कैद हो जाएंगी महिलाएं!

Talibani Punishment: अफगानिस्तान में तालिबान का दबदबा बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद लोगों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया है। अब एक जज ने बताया है कि लोगों को तालिबान राज में किस तरह की सजा मिलेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 13 July 2021 10:16 AM GMT
तालिबानी सजा से कांपेगी रूह, काटे जाएंगे हाथ-पैर, घर में कैद हो जाएंगी महिलाएं!
X

तालिबानी सजा (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Talibani Punishment: अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिका और यूरोपीय देशों की सेनाओं की वापसी के बाद इस देश पर तालिबान (Taliban) का कब्जा बढ़ता जा रहा है। जिसने पहले ही भारत समेत दुनिया के तमाम देशों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच अब एक तालिबानी जज ने दावा किया है कि शरिया कानून लागू होने पर चोरों (Thieves) और समलैंगिकों (Gay) को बेहद दर्दनाक सजा (Taliban Punishment In Afghanistan) दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी जज रहीम (Talibani Judge Rahim) ने एक अखबार से कुछ मामलों को लेकर बातचीत करते हुए बताया कि हाल ही में एक शख्स के घर में चोरी हो गई थी, जिस पर हमने चोर के हाथ काटने की सजा सुनाई थी। अगूंठी के मालिक से चोर के पैर भी काटने के लिए पूछा गया था, लेकिन व्यक्ति ने ऐसा करने से मना कर दिया था, जिस पर चोर के पैर नहीं काटे गए।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

समलैंगिकों के साथ होगा ऐसा व्यवहार

इसके अलावा एक गैंग जो कि स्मगलिंग और किडनैपिंग में संलिप्त था, उसे पकड़ा गया था। जज के मुताबिक, हम अपराध के हिसाब से उंगलियों के काटने से शुरू करते हैं और इसके बाद हथेलियां, कोहनी और बाजु काट दी जाती हैं। जब जज से समलैंगिकों को तालिबानी राज में क्या सजा दी जाएगी, इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पत्थर से मार दिया जाएगा, नहीं तो 8 से 10 फीट लंबी दीवार के पीछे खड़ा कर दिया जाएगा, जो कि उनके ऊपर गिरेगी।

महिलाओं को रहना होगा ऐसा

वहीं, तालिबानी राज में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होगा, इस बारे में रहीम ने बताया कि महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें एक परमिट की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं स्कूल तो जा सकेंगी, लेकिन तभी जब वहां पढ़ाने वाली टीचर महिला हो और वे हिजाब में रहें।

आपको बता दें कि तालिबानी राज में सबसे ज्यादा महिलाओं को बदसलूकी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा बढ़ता देख कई महिलाएं देश छोड़कर जाने का मन बना चुकी हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story