×

Afghanistan में तालिबानी ने जारी किया पहला फतवा, लड़के और लड़कियां अब नहीं पढ़ेंगे एक साथ

Afghanistan News: अफगानिस्तान पर अपना सत्ता हासिल करने के बाद से तालिबान अपनी हरकते दिखाने लगा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 Aug 2021 7:21 PM IST (Updated on: 21 Aug 2021 8:23 PM IST)
तालिबानी
X

तालिबानी (कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया)

Afghanistan News: अफगानिस्तान पर अपना सत्ता हासिल करने के बाद से तालिबान अपनी हरकते दिखाने लगा है। इस बीच तालिबान ने अपने ओर से पहला फतवा जारी कर दिया है। खामा न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों के लिए नया आदेश दिया है। तालिबान के इस आदेश के अनुसार अब लड़के और लड़कियां साथ में एक कक्षा में बैठकर नहीं पढ़ सकते।

बता दें कि तालिबान ने विश्वविद्यालयों के मालिकों के साथ तीन घंटे बैठकर बातचीत किया। इस बातचीत में तालिबानी अधिकारियों ने कहा कि सह-शिक्षा जारी रखने का कोई भी अन्य विकल्प नहीं है। इसे अब खत्म किया जाना चाहिए। वहीं अफगानिस्तान में सह-शिक्षा और अलग-अलग कक्षाओं का मिक्स सिस्टम है। इसमें सभी अलग-अलग कक्षाएं और स्कूल संचालित करने वाले स्कूल शामिल हैं। वहीं पूरे देश में सरकारी ओर प्राइवेट विश्वविद्यालयों में सह-शिक्षा ही लागू है।

गौरतलब है कि हेरात प्रांत के व्याख्याताओं ने अपना तर्क दिया है कि सरकारी विश्वविद्यालयों और वहां के संस्थान अलग-अलग कक्षाओं का व्यवस्था कर सकते हैं। लेकिन प्राइवेट संस्थानों में महिला विद्यार्थियों की सीमित संख्या के वजह से अलग-अलग कक्षाओं का प्रबंध नहीं किया सकता। वहीं अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के उच्च शिक्षा प्रमुख मुल्ला फरीद ने हेरात में हुई बैठक में तालिबान का समर्थन कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि सह- शिक्षा को खत्म कर दिया जाना जाना चाहिए। क्योंकि इससे हमारे समाज में बुराइयां उत्पन्न होती है।

आपको बता दें कि इस दौरान मुल्ला फरीद ने एक विक्लप के तौर पर सुझान दिया कि, जो महिला व्याख्याताएं या बुजुर्ग व्यक्ति सबसे योग्य हैं उन्हे महिला छात्रों को पढ़ाने की इजाज है। लेकिन सह-शिक्षा के लिए अब न तो विकल्प है और न ही कोई औचित्य। वहीं हेरात के व्याख्याताओं ने कहा कि निजी संस्थान अलग-अलग कक्षाओं का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है इससे अब हजारों लड़कियाउच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह सकती हैं।




Shweta

Shweta

Next Story