×

तंजानिया: सड़क दुर्घटना में 20 की मौत, 45 घायल

Manali Rastogi
Published on: 2 July 2018 3:05 AM GMT
तंजानिया: सड़क दुर्घटना में 20 की मौत, 45 घायल
X

अरुशा, तंजानिया: दक्षिणी पश्चिमी तंजानिया क्षेत्र के म्बेया में रविवार को सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, म्बेया के क्षेत्रीय पुलिस आयुक्त मूसा तेबूा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना रविवार दोपहर को म्बेया शहर के बाहरी क्षेत्र में तीन बसों और एक ट्रक के बीच हुई।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में विस्फोट होने से 15 मरे, 20 घायल

तेबू ने कहा कि एक ट्रक की यात्री मिनी बस से टक्कर हो गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। बस को टक्कर मानरे के बाद ट्रक की दो और मिनी बसों से टक्कर हुई और इसके बाद ट्रक नदी में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, यह ट्रक तंजानिया-जांबिया सीमा की ओर जा रहा था।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story