×

Terrorist Attack in Somalia: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में होटल पर आतंकी हमला, 4 की मौत

Terrorist Attack in Somalia: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक होटल पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है।

aman
Written By aman
Published on: 28 Nov 2022 7:54 AM GMT (Updated on: 28 Nov 2022 8:03 AM GMT)
terrorist attack on hotel in somalia capital mogadishu 4 killed
X

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में होटल पर आतंकी हमला (Social Media)

Terrorist Attack in Somalia: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक होटल पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-शबाब के आतंकवादियों ने रविवार देर शाम सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक प्रमुख होटल पर हमला किया। ये होटल मध्य मोगादिशु में राष्ट्रपति महल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। एक समाचार एजेंसी ने सुरक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि रात भर जारी घेराबंदी में कम से कम चार लोग मारे गए हैं।

आतंकी हमले के बारे में सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद दाहिर ने बताया कि, आतंकवादी बंदूकधारी इमारत के एक कमरे के अंदर फंसे हुए हैं। सुरक्षा बल बहुत जल्द घेराबंदी खत्म करने वाले हैं। अभी तक हमने चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सोमालिया के मंत्री घायल हुए

आपको बता दें, विला रोज होटल आवास सरकारी अधिकारियों के लिए जाना जाता है। वहां के पर्यावरण मंत्री एडम अव हिरसी ने ट्वीट किया कि होटल में 'मेरे निवास पर टारगेटेड आतंकवादी विस्फोट' किया गया। लेकिन वो सुरक्षित हैं। आतंकी हमले में सोमालिया के आंतरिक सुरक्षा मंत्री मोहम्मद अहमद कथित तौर पर घायल हुए थे।

पहले धमाका, फिर गोलीबारी

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि अज्ञात संख्या में हमलावर विस्फोटकों और बंदूकों से लैस होकर आए थे। उन्होंने अचानक होटल पर हमला बोल दिया। एक चश्मदीद अहमद अब्दुल्लाही ने बताया कि उसने बहुत बड़ा धमाका सुना। जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई।' प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'हम हिल गए थे।' उसने कहा, हम घर के अंदर हैं और गोलियों की आवाज सुन रहे हैं।'

अगस्त में भी एक अन्य होटल पर किया था हमला

स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद आब्दी ने बताया कि, सरकारी अधिकारियों को खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। बता दें, इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने इस क्षेत्र को 15 वर्षों से अधिक समय से आतंक फैलाया हुआ है। इस साल अगस्त महीने में भी समूह ने एक अन्य फेमस होटल पर हमला किया था, जिसमें 20 लोग मारे गए। राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने उस समय समूह के खिलाफ "संपूर्ण युद्ध" का संकल्प लिया था।

अक्टूबर में गई दी 100 लोगों की जान

इसी तरह, अक्टूबर में शहर के एक व्यस्त जंक्शन के निकट दोहरे कार बम विस्फोटों में कम से कम 100 लोग मारे गए थे। सोमालिया के राष्ट्रपति ने बाद में अल-शबाब से गांवों और कस्बों को वापस लेने के लिए सोमाली सेना और सरकार समर्थित कबीले मिलिशिया को संगठित किया। इस्लामवादी समूह देश के बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है और इसका उद्देश्य सरकार को गिराना और इस्लामी कानून की सख्त व्याख्या के आधार पर शासन स्थापित करना है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story