×

अब नेता बनने की फिराक में आतंकी हाफिज सईद, पार्टी बनाने के लिए EC से संपर्क

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद अब नेता बनने की फिराक में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाफिज सईद अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे है।

tiwarishalini
Published on: 14 Feb 2017 1:38 AM GMT
अब नेता बनने की फिराक में आतंकी हाफिज सईद, पार्टी बनाने के लिए EC से संपर्क
X

इस्लामाबाद: मुंबई हमलों का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद अब नेता बनने की फिराक में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाफिज सईद अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे है। इसके लिए उसने पाकिस्तानी चुनाव आयोग से संपर्क साधा है। फिलहाल अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान में हाफिज नजरबंद है।

यह भी पढ़ें ... पाक सेना ने कहा- हाफिज सईद को राष्ट्रहित में किया नजरबंद, हम नहीं चाहते युद्ध

गौतरलब है कि हाफिज सईद ने अपने संगठन जमात-उद-दावा का नाम बदलकर 'तहरीक आजादी जम्मू एंड कश्मीर' कर दिया है। हाफिज सईद इसी संगठन को चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन करवाकर पाकिस्तान में चुनाव लड़ सकता है।

यह भी पढ़ें ... पाकिस्तान: अब्दुल बासित को पछाड़ पहली महिला विदेश सचिव बनीं तहमीना जंजुआ

कौन है हाफिज सईद?

-हाफिज सईद मुंबई के 26/11 के हमलों का मास्टरमाइंड है।

-इस हमले में 6 अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे।

-भारत-पाकिस्तान से उसे सौंपने की कई बार मांग कर चुका है।

-सिर्फ मुंबई ही नहीं, भारत और अफगानिस्तान में हुए कई हमलों में साफ तौर पर हाफिज सईद का हाथ रहा है।

-अमेरिका ने इंटरनेशनल टेरेरिस्ट की जो लिस्ट जारी की थी उसमें भी सईद का नाम था।

-अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा खा।

-उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story