×

भूकंप के झटके से कांप उठा देश, लोगों में मची अफरातफरी

तुर्की से बड़ी खबर आ रही है। यहां के पूर्वी हिस्से में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप 5.0 की तीव्रता नापी गई है।

Roshni Khan
Published on: 26 Feb 2020 3:34 AM GMT
भूकंप के झटके से कांप उठा देश, लोगों में मची अफरातफरी
X

नई दिल्ली: तुर्की से बड़ी खबर आ रही है। यहां के पूर्वी हिस्से में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप 5.0 की तीव्रता नापी गई है।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक मंगलवार को 11: 03 बजे आये भूकंप का केन्द्र मलाटया शहर से 24।8 मील दूर 6।2 मील की गहराई में स्थित था। भूकंप से पूरे इलाके में तहलका मच गया है। फ़िलहाल इससे किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:ऐसे लोगों का होता है भाग्योदय, इन्हें जरूर करनी चाहिए शादी, जानिए और भी….

EARTHQUAKE

पहले भी भूकंप से हिल चुका है देश

तुर्की-ईरान की सीमा से बड़ी खबर आई थी। यहां सीमावर्ती इलाके में रविवार को 5.7 की तीव्रता में तगड़ा झटके से आए भूकंप ने हिलाकर रख दिया था। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे।

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (IMSC) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसमें करीब 21 लोग घायल हो गए थे। तुर्की के गृह मंत्री ने कहा कि बचाव दल मौके पर पहुंच गई थी।

गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के अनुसार आपदा में 1,066 इमारतें ढह गईं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी।

रविवार सुबह 9:23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर था। देश की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मोजतबा खलैदी ने कहा कि भूकंप से ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के चार गांवों के कई घरों को नुकसान पहुंचा जबकि 25 लोग घायल थे। पड़ोसी प्रांत वान में भूकंप के चलते कई गांवों में नुकसान हुआ थे। आपको बता दें कि यहां पर आए दिन भूकंप आते रहते हैं।

EARTHQUAKE1

ये भी पढ़ें:राशिफल 26 फरवरी: इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य से लाभ, जानिए बाकी का हाल

भूकंप से बचने के उपाय

1. भूकंप महसूस होते ही घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएंं। अगर गली काफी संकरी हो और दोनों ही ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हों, तो बाहर निकलने से कोई फायदा नहीं होगा। तब घर में ही सुरक्ष‍ित ठिकाने पर रहें।

2. अगर घर से बाहर निकलने में काफी वक्त लगने का अनुमान हो, तो कमरे के कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं। सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंगों को पहले बचाने की कोशिश करें।

3. घर के बाहर निकलकर कभी भी बिजली, टेलीफोन के खंभे या पेड़-पौधों के नीचे न खड़े हों।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story