×

बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, एक दिन में 242 लोगों ने गवाई अपनी जान

चीन के वुहान प्रांत से फैले घातक कोरोना वायरस से अब तक 1,300 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Roshni Khan
Published on: 13 Feb 2020 3:38 AM GMT
बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, एक दिन में 242 लोगों ने गवाई अपनी जान
X

वुहान: चीन के वुहान प्रांत से फैले घातक कोरोना वायरस से अब तक 1,300 लोगों की मौत हो चुकी हैं। नई जानकारी के मुताबिक इस वायरस की वजह से एक दिन में 242 लोगों कि जान जा चुकी हैं। इस वायरस से बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं, बहुतों ने अपनी जान गवां दी हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा बजट सत्र: सर्वदलीय बैठक में सदन को सुचारू रूप से चलाने पर जोर

इतनी तेजी से क्यों फैला

चीन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग नोवल कोरोना वायरस को इंसान से इंसान में फैलने की पुष्टि कर चुका है। जिसके बाद चीन समय से मरीजों की पहचान और उनके आइसोलेशन में नाकाम रहा। 30 दिसबंर में पहला केस आने के काफी दिन बाद इस वायरस की पहचान नहीं हो पायी और इसे सिर्फ निमोनिया माना जा रहा था। WHO के वैज्ञानिकों ने जब तक इस वायरस की पहचान की, तब तक चीन का लूनर नववर्ष आ गया।

चीन में ये त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है और बड़ी संख्या में चीन के लोग अपने रोजगार से छुट्टी लेकर घरों को लौटते हैं। ये 24 जनवरी से शुरू हुआ। उस टाइम बड़ी संख्या में चीन एक जगह से दूसरी जगह गए और उनमें से कुछ के साथ ये वायरस भी अन्य जगहों पर पहुंच गया। वुहान से होकर गए पर्यटकों ने इसे दुनिया के दूसरे देशों में पहुंचा दिया। चीन में पढ़ रहे या घूमने आए लोग जब अपने देश लौटे तो उनमें से कई संक्रिमित पाये गए।

क्या है कोरोना वायरस

WHO के मुताबिक कोरोना वायरस सी- फूड से जुड़ा है। कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है और इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है। खास स्थिति में पशु मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकते हैं। इस वायरस का मानव से मानव संक्रमण वैश्विक स्तर पर कम है।

ये भी पढ़ें:सावधान नकलचियों: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

बाहर निकलना हो तो पहनें N 95 मास्क

संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर यात्रा करते समय या काम करते समय एक N95 Mask का यूज़ करें। यह सलाह केवल सूचना के लिए है और इसे केवल पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सकों के परामर्श से अपनाया जाएगा।

जापान के संपर्क में भारत

टोकियो में भारतीय दूतावास जापानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि जहाज पर भारतीय नागरिकों की हेल्थ सुनिश्चित की जा सके। भारतीय दूतावास क्रूज पर फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की पूरी कोशिश में है जिन लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के लिए एक और चिंताजनक खबर, सरकार के सामने आई एक औऱ चुनौती

4 की हालत गंभीर

जापानी क्रूज पर अब तक कुल 174 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। क्रूज पर कुछ अधिकारी भी इससे संक्रमित हो गए हैं। आपको बता दें कि इस क्रूज पर कुल 3711 लोग एक सप्ताह से फंसे हुए हैं। इस क्रूज पर हांगकांग से सवार हुए एक शख्स में सबसे पहले कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे। इस क्रूज में कुल 138 भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं। भारतीय दूतावास जापान प्रशासन के साथ संपर्क में है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story