×

अमेरिकी नौसेना का आपरेशनः बिना इजाजत एंट्री पर भारत सख्त, किया एतराज

अमेरिकी नौसेना ने भारतीय समुद्री सीमा में ऑपरेशन कर दिया है। कूटनीतिक रिश्ते बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Shraddha
Published By Shraddha
Published on: 9 April 2021 10:27 AM GMT
अमेरिकी नौसेना का आपरेशनः बिना इजाजत एंट्री पर भारत सख्त, किया एतराज
X

फोटोज (सोशल मीडिया)

नई दिल्ली : अमेरिकी नौसेना की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के अमेरिकी नौसेना ने भारतीय समुद्री सीमा में ऑपरेशन कर दिया है। अमेरिका की इस हरकत से इन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।अमेरिकी नौसेना ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है।

भारत के अनुरूप किया गया है यह ऑपरेशन

अमेरिकी नौसेना ने जानकारी देकर यह बताया है कि यह ऑपरेशन भारत के एक्सक्लूसिव जोन में किया है। अमेरिकी नौसेना ट्वीट का बताया है कि यह ऑपरेशन यूएसएस जॉन पॉल जोन्स ने लक्षद्धीप समूह लगभग 130 समुद्री मील पश्चिम में यह ऑपरेशन किया गया है। अमेरिका ने यह कहा है कि यह ऑपरेशन अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप रखा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप ऑपरेशन

आपको बता दें कि यूएस नेवी ने कहा " अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप भारत की पूर्व सहमति के अनुरोध के बिना ही यह ऑपरेशन किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन भारत की मैरीटाइम सिक्योरिटी पॉलिसी के खिलाफ किया गया है। अमेरिका की सातवीं फ्लीट उसका सबसे बड़ा बेड़ा बताया जा रहा है।

फोटोज (सोशल मीडिया)

अमेरिकी नौसेना ने दिया यह बयान

भारत की एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन की सीमा समुद्र तट से 200 नॉटिकल मील तक की दूरी होती है। इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधि के लिए भारत की इजाजत की जरुरत होती है। आपको बता दें कि ऐसी हरकत एक बार और अंडमान निकोबार ने साल 2019 में चीनी जहाज द्वारा ऑपरेशन किया गया था। अमेरिकी नौसेना की तरफ से कहा गया " हमने ऐसी हारकर पहले भी की है और भविष्य में भी करते रहेंगे। "

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story