×

Thomas Edison: थॉमस एडिसन को माँ ने बनाया जीनियस

Thomas Edison: वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सर्वाधिक आविष्कार किये है। शायद भविष्य में भी इतने आविष्कार कोई अन्य वैज्ञानिक कर पाएगा।

Newstrack
Published on: 17 May 2023 10:40 AM
Thomas Edison: थॉमस एडिसन को माँ ने बनाया जीनियस
X
Thomas Edison (फ़ोटो: सोशल मीडिया)

Thomas Edison: आइए आज हम पढ़ते हैं थॉमस एडिसन की जीवनी जो दुनिया के महान वैज्ञानिकों की जीवनी में सम्मिलित की जाती है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सर्वाधिक आविष्कार किये है। शायद भविष्य में भी इतने आविष्कार कोई अन्य वैज्ञानिक कर पाएगा।

सदी के एक महान वैज्ञानिक थॉमस ऐल्वा एडिसन के बचपन की बात है एक बार एडिसन अपने स्कूल से एक नोट्स लेकर आए और अपने मां को देते हुए कहा मां आज मुझे मेरे स्कूल से निकाल दिया है। मुझे नोट्स दिया है कि यह नोट्स सिर्फ अपनी मां को देना। मां पढ़ कर बताओ इसमें क्या लिखा है। थॉमस एडिसन की मां ने उस नोट्स को ध्यान से पढ़ा और उनकी आंखों में आंसू आ गये। थॉमस ने अपनी मां से पूछा इसमें ऐसा क्या लिखा है।

थॉमस एडिसन की मां बोली बेटा इसमें लिखा है "आपका बेटा बहुत ही जीनियस है। हमारा स्कूल इसके लिए बहुत छोटा है।”

जब तक थॉमस एडिसन की मां जिंदा रही. अपने बेटे को घर पर ही पढ़ाती रही। देखते ही देखते थॉमस एडिसन को उसकी मां ने उसे सदी का सबसे महान वैज्ञानिक बना दिया। एक जीनियस बना दिया।

एक दिन था जब थॉमस एडिसन को अपनी मां के समान में वही नोट्स मिला जो बचपन में उनके स्कूल से उन्हें मिला था। उन्होंने उस नोट्स को खोलकर देखा। उसमें लिखा था "आपका बेटा मानसिक दिव्यांग है। हम इसे और संभाल नहीं सकते इसलिए आपके बच्चे को स्कूल से निकाला जा रहा है."

https://chat.whatsapp.com/B8ygsOH12xeFmkAtswvMDP

थॉमस एडिसन के मन में अपनी मां के प्रति श्रद्धा का भाव उमड़ आया । आंखों से उन्होंने अपनी मां को याद किया और अपने को धन्य समझने लगे कि उन्होंने इतनी बेहतरीन माँ मिली जो भगवान के बाद सबसे महत्वपूर्ण मां है। सभी के लिए प्रेरणा जीवन को बदलने वाला एक मूल मंत्र होता है और वही थॉमस एडिसन की मां ने किया था।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!