×

कनाडा में हिमस्खलन में तीन पर्वतारोहियों की मौत होने की आशंका

पश्चिमी कनाडा में एक पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद से तीन विश्व विख्यात पेशेवर पर्वतारोही लापता हैं और उनकी मौत हो जाने की आशंका है। पार्क्स कनाडा के अनुसार तीनों पर्वतारोही हाउसे पास पर ऊंचे और मुश्किल मार्ग से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

Aditya Mishra
Published on: 19 April 2019 7:39 AM GMT
कनाडा में हिमस्खलन में तीन पर्वतारोहियों की मौत होने की आशंका
X
फ़ाइल फोटो

मॉन्ट्रियल: पश्चिमी कनाडा में एक पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद से तीन विश्व विख्यात पेशेवर पर्वतारोही लापता हैं और उनकी मौत हो जाने की आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैन्फ नेशनल पार्क में मंगलवार शाम को अमेरिका के जेस रोस्केले (36) और आस्ट्रिया के हंसजोर्ग एयूर (35) और डेविड लामा (28) लापता हो गए थे। प्राधिकारियों ने अगले दिन हेलीकॉप्टरों के माध्यम से उनकी तलाश शुरू की।

पार्क्स कनाडा के अनुसार तीनों पर्वतारोही हाउसे पास पर ऊंचे और मुश्किल मार्ग से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उसने बताया कि बचावकर्ताओं ने कई हिमस्खलनों और मलबों के निशान देखे जिसके बाद यह माना जा रहा है कि पर्वतारोहियों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें...कनाडा ने बनाई खालिस्तानी आतंकियों की सूची, देश के लिए खतरा बताया

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story