×

लंदन भूमिगत ट्यूब स्टेशन पर गोलीबारी में 3 घायल,अस्पताल में भर्ती

Anoop Ojha
Published on: 21 Aug 2018 4:53 AM GMT
लंदन भूमिगत ट्यूब स्टेशन पर गोलीबारी में 3 घायल,अस्पताल में भर्ती
X

लंदन: लंदन में भूमिगत स्टेशन के बाहर गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "पुलिस अधिकारी सोमवार को किंग्सबरी में घटनास्थल पर हैं। यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं है। तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, किसी की जान को खतरा नहीं है।"

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पुलिस और लंदन एंबुलेंस सर्विस को रात लगभग 9.45 बजे अलर्ट कर दिया गया था। इस दौरान किग्सबरी रोड पर गोलीबारी की सूचना मिली थी।"

पुलिस का कहना है कि सड़कें बंद हैं और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लंदन एंबुलेंस सर्विस ने पुष्टि की है कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवक्ता ने बताया, "हमें रात 9.43 बजे फोन से किंग्सबरी रोड पर गोलीबारी की घटना का पता चला। हमने लंदन एयर एबुलेंस सहित आपातकाल सेवा को तुरंत रवाना किया। तीन लोग घटनास्थल पर घायल पाए गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।"

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story