×

ISIS ने मिस्र के चर्च पर किया हमला, 45 की मौत, देश में 3 महीने के लिए इमरजेंसी लागू

मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल-सीसी ने देश में तीन महीने की इमरजेंसी का एलान किया है। यह फैसला राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद किया गया। प्रेसिडेंट सीसी ने देशभर में सेना की तैनाती करने का भी फैसला किया है।

tiwarishalini
Published on: 10 April 2017 5:07 AM GMT
ISIS ने मिस्र के चर्च पर किया हमला, 45 की मौत, देश में 3 महीने के लिए इमरजेंसी लागू
X
ISIS ने मिस्र के चर्च पर किया हमला, 45 की मौत, देश में 3 महीने के लिए इमरजेंसी लागू

काहिरा: मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल-सीसी ने देश में तीन महीने की इमरजेंसी का एलान किया है। यह फैसला राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद किया गया। प्रेसिडेंट सीसी ने देशभर में सेना की तैनाती करने का भी फैसला किया है।

ISIS ने मिस्र के चर्च पर किया हमला, 45 की मौत, देश में 3 महीने के लिए इमरजेंसी लागू मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल-सीसी

मिस्र में क्यों लगाई गई इमरजेंसी ?

-मिस्र में रविवार (09 अप्रैल) को दो अलग-अलग चर्च में बम ब्लास्ट हुए।

-जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि 119 घायल हुए।

-पहला ब्लास्ट काहिरा से करीब 120 किलोमीटर दूर नील डेल्टा में तांता शहर के सेंट जॉर्ज कॉप्टिक चर्च में हुआ।

-इसमें तांता कोर्ट के हेड सैमुअल जॉर्ज समेत 27 लोग मारे गए।

-इसके कुछ घंटे बाद अलेक्जेंड्रिया के मनशिया जिले के सेंट मार्क्‍स कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में भी ब्लास्ट हुआ।

-इसमें करीब 18 लोग मारे गए।

-हमला पाम संडे की प्रेयर के लिए चर्चों में जुटे लोगों को निशाना बनाकर किया गया।

-इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

यह भी पढ़ें ... मिस्र के चर्च में ‘पाम डे’ के दिन बम धमाका, 21 लोगों की मौत, 42 घायल

तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

-मिस्र के चर्च में हुए हमलों के बाद देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का भी एलान किया गया है।

-हमले के वक्त कॉप्टिक चर्च के हेड पोप टावाड्रोस टू भी मौके पर थे, लेकिन वह सुरक्षित हैं।

-उन्होंने इन हमलों की निंदा की है।

यह भी पढ़ें ... काहिरा: कॉप्टिक क्रिश्चन कथेड्रल में भीषण बम विस्फोट, 25 की मौत, कई घायल

पिछले साल दिसंबर में भी हुआ था ब्लास्ट

-दिसंबर में मिस्र के सबसे बड़े कैथोलिक चर्च में ब्लास्ट किया गया था।

-इस हमले में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story