×

TikTok Ban: फ्रांस के सरकारी कर्मचारियों के फोन में ट्विटर, टिकटॉक पर बैन

TikTok Ban: फ्रांसीसी लोक सेवा मंत्री स्टानिस्लास गुएरिनी के अनुसार, ये एप्लिकेशन "साइबर सुरक्षा और लोक सेवकों और प्रशासन के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के संदर्भ में जोखिम" हैं। ये प्रतिबंध सभी कर्मचारियों पर "बाध्यकारी" हैं यानी इस आदेश का पालन करना ही होगा।

Neel Mani Lal
Published on: 25 March 2023 6:18 PM GMT
TikTok Ban: फ्रांस के सरकारी कर्मचारियों के फोन में ट्विटर, टिकटॉक पर बैन
X
(Pic: Social Media)

TikTok Ban: फ्रांसीसी सरकार ने देश के 25 लाख सरकारी कर्मचारियों के आधिकारिक फोन पर टिकटॉक, नेटफ्लिक्स सहित ढेरों "मनोरंजक" एप्स इंस्टाल करने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सुरक्षा का खतरा

फ्रांसीसी लोक सेवा मंत्री स्टानिस्लास गुएरिनी के अनुसार, ये एप्लिकेशन "साइबर सुरक्षा और लोक सेवकों और प्रशासन के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के संदर्भ में जोखिम" हैं। ये प्रतिबंध सभी कर्मचारियों पर "बाध्यकारी" हैं यानी इस आदेश का पालन करनाही होगा। निर्देश के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों को सूचित किया गया है और ये तुरंत प्रभावी हो गया है। ये आदेश देश के सरकारी कर्मचारियों के व्यक्तिगत फोन पर लागू नहीं है।

कैंडी क्रश भी शामिल

प्रतिबंधित एप्स में कैंडी क्रश जैसे गेमिंग एप, नेटफ्लिक्स जैसे स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन और टिकटॉक जैसे मनोरंजक एप शामिल है। ट्विटर पर ये जानकारी देते हुए लोक सेवा मंत्री स्टैनिस्लास गुएरिनी ने कहा कि लिस्ट में ट्विटर भी है।

इजाजत लेनी होगी

जो कर्मचारी आधिकारिक काम के लिए प्रतिबंधित एप्स में से एक का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें अपने मंत्रालय के डिजिटल निदेशालय से विशेष अनुमति लेनी होगी। बता दें कि व्हाइट हाउस, यूरोपीय आयोग, कनाडाई और ब्रिटिश सरकारों ने हाल ही में अपने अधिकारियों को अपने काम के फोन पर टिकटॉक का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। टिकटॉक द्वारा उत्पन्न जोखिम को सबसे प्रमुखता से अमेरिकी सांसदों और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उठाया गया है, जो कहते हैं कि ऐप द्वारा एकत्र किए गए यूजर डेटा को चीनी सरकार द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने नवंबर में कहा था कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम पैदा करता है, इसके बाद सरकारी उपकरणों से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई थी।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story