×

Today In History: 12 अप्रैल के दिन देश-दुनिया में घटित हुई कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जानें इनके बारे में

Today History 12 April 2022: आज के दिन 12 अप्रैल का देश-दुनिया के इतिहास में बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान दर्ज है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 12 April 2022 3:09 AM GMT
12 april
X

12 अप्रैल (फोटो-सोशल मीडिया)

Today In History 12 April 2022: प्रत्येक दिवस का इतिहास में अपना अलग ही महत्व दर्ज है, जिसके चलते आज या आने वाले दिन को उसके बीते हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रम से अधिक जाना जाता है। ऐसे ही आज के दिन 12 अप्रैल का देश-दुनिया के इतिहास में बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान दर्ज है। इस दिन साहित्य से लेकर खेल तक और विश्व की राजनीति से लेकर भारत के दीर्घकालिक इतिहास तक, कई बेहद ही महत्वपूर्ण घटनाएं आज के दिन इतिहास में घटित हुई हैं।

आइये जानें इनके बारे में-

12 अप्रैल के दिन इतिहास में जन्मे प्रख्यात व्यक्ति

1621 में सिख गुरु तेग बहादुर।

1885 में मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी।

1910 में भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा।

1917 में भारत पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ वीनू मांकड़।

1943 में भारत की महिला राजनेता और 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन।

1954 में नाटककार, शायर, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी।

1981 में अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड।

1937 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा।

12 अप्रैल को प्रसिद्ध लोगों के निधन

1236 में दिल्ली के शासक इल्तुतमिश।

1945 में अपने कार्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट।

1978 में एक लोकप्रिय शायर ताज भोपाली।

2006 में कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार।

12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1801 में विलियम क्रे कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा के प्रोफेसर नियुक्त हुए।

1801 में रणजीत सिंह ने स्वयं को पंजाब का महाराजा घोषित किया।

1861 में अमेरिका में शुरू हुआ गृह युद्ध।

1927 में ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया।

1928 में जर्मन विमान ब्रेमेन द्वारा अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम दिशा की तरफ पहली सफल उड़ान भारी गई।

1946 में सीरिया पर फ्रांस के कब्जे का अंत।

1955 में डॉ जोेंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।

1961 में मेजर यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा गया, जो कि अंतरिक्ष पर जाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने।

1973 में सुडान द्वारा निर्मित हुआ खुद का संविधान।

1978 में भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने पर देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गई।

1981 में पहली बार अंतरिक्ष यान कोलंबिय प्रक्षेपित किया गया

1992 में हैदराबाद के हुसैन सागर झील पर विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित हुई।

1998 में गिरिजा प्रसाद कोयराला नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2007 में पाकिस्तान द्वारा भारत को ईरान गैस पाइनलाइन पर मंज़ूरी प्रदान की गई।

2008 में अफ़ग़ानिस्तान में हुए भारतीयों के एक काफ़िले पर आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों की मौत।

2009 में जिम्बाब्वे ने अपनी मुद्रा 'जिम्बाब्वे डॉलर' को त्यागा।

2010 में पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58-24 से पराजित कर पहला कबड्डी विश्व कप जीता।

2013 में फ्रांस की संसद ने पहली बार समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।

2014 में मशहूर भारतीय गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story