×

Top 5 Deadliest Earthquakes: दुनिया के वो 5 विनाशकारी भूकंप, जिसने मिनटों में लगा दिया था लाशों का अंबार

Top 5 Deadliest Earthquakes: तुर्की और सीरिया से पहले भी इतिहास में ऐसे कई खौफनाक भूकंप आ चुके हैं, जिसमें मिनटों में हजारों लोगों की लाशों का अंबार लग गया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 Feb 2023 11:05 AM GMT
Those 5 devastating earthquakes of the world, which had put a pile of dead bodies in minutes
X

दुनिया के वो 5 विनाशकारी भूकंप, जिसने मिनटों में लगा दिया था लाशों का अंबार: Photo- Social Media

Top 5 Deadliest Earthquakes in World: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी मलबों के ढेर से लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है। एक दूसरे के साथ सीमा साझा करने वाले दोनों मुल्क में इस प्राकृतिक आपदा ने जबरदस्त तबाही मचाई है। ऊपर से ये कड़ाके की सर्दी मानो धैर्य का इम्तिहान ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों में अब तक 24165 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, घायलों की संख्या भी 78 हजार को पार कर गई है।

बचाव अभियान में जुटी एजेंसियों का मानना है कि हताहतों और घायलों की संख्या अंतिम नहीं है। आने वाले समय में ये आंकड़ा और बढ़ेगा क्योंकि अभी तक सभी मलबों को हटाया नहीं जा सका है। इसलिए इतने दिनों तक मलबे के अंदर दबे लोगों के जीवित रहने की संभावना काफी कम है। तुर्की और सीरिया से पहले भी इतिहास में ऐसे कई खौफनाक भूकंप आ चुके हैं, जिसमें मिनटों में हजारों लोगों की लाशों का अंबार लग गया था। आज हम आपको ऐसी ही 5 प्रमुख भूकंप की घटनाओं के बारे में बताएंगे।

5 प्रमुख भूकंप की घटनाएँ

1. इतिहास में झांके तो सबसे भयानक भूकंप 16 दिसंबर 1920 को चीन के हाईयुआन प्रांत में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप में दो लाख चीनी लोग मारे गए थे।

2. तीन साल बाद पड़ोसी देश जापान भी एक भयानक भूकंप से दहल उठा। 1 सितंबर 1923 को जापान के कांतो में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1,42,800 लोगों की मौत हुई थी।

3. 27 जुलाई 1976 को चीन के तांगशान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 2,42,769 लोगों की जानें गई थीं।

4. 2000 के दशक में सबसे भयानक भूकंप 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा में आया था। 9.1 तीव्रता वाले इस भूकंप में 2,27,898 लोगों की मौत हुई थीं।

5. 12 जनवरी 2010 को हैती में आए 7.0 तीव्रता वाले भूकंप ने भयानक तबाही मचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप में तीन लाख से अधिक लोगों की जान गई थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story