×

दो दुश्मन देशों में हुई दोस्ती, जानिए क्या होगा भारत पर असर

अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर खत्म होता दिखाई दे रहा है। दुनिया के दो शक्तिशाली देशों ने ट्रेड डील के पहले फेज पर दस्तखत कर दिए हैं। दिसंबर के महीने में दोनों देशों ने ट्रेड डील की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया था।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jan 2020 1:17 PM GMT
दो दुश्मन देशों में हुई दोस्ती, जानिए क्या होगा भारत पर असर
X

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर खत्म होता दिखाई दे रहा है। दुनिया के दो शक्तिशाली देशों ने ट्रेड डील के पहले फेज पर दस्तखत कर दिए हैं। दिसंबर के महीने में दोनों देशों ने ट्रेड डील की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया था। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के उप-प्रधानमंत्री लिउ ही ने समझौते पर दस्तखत किए।

इस डील के पहले चरण के तहत अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर लगाए गए कुछ नए टैरिफ को वापस लेने का ऐलान किया है। इसके बदले में चीन अमेरिका से ज्यादा ऐग्री प्रोडक्ट खरीदेगा। डील पर दस्तखत होने की संभावन के बीच बुधवार को विश्व के ज्यादातर शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। हालांकि भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ दूसरे चरण की बातचीत भी जल्द शुरू होगी। पहले चरण की बातचीत पर अमल होती है दोनों देश दूसरे चरण की तरफ आगे बढ़ेंगे। लेकिन तब तक सैकड़ों अरब डॉलर के चीनी वस्तुओं के आयात पर टैरिफ पहले की तरह लगता रहेगा। ट्रंप ने कहा कि दूसरे फेज के लिए सहमति जैसे ही बनती है, हम एक्स्ट्रा टैरिफ वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि यह डील ऐतिहासिक है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी भीषण रेल हादसा, कई लोगों की मौत, लाशों के उड़े चिथड़े

चीन अगले दो सालों में 200 अरब डॉलर से अधिक अमेरिकी सामान का आयात करेगा। इसमें 50 अरब डॉलर का ऐग्री प्रोडक्ट, 75 अरब डॉलर का मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट और 50 अरब डॉलर का एनर्जी सेक्टर से होगा।

चीन और अमेरिका में ट्रेड डील के बाद भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में रौनक दिखी। अगर भारतीय शेयर बाजार की बात की जाए तो गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 130 अंक तक मजबूत होकर 42 हजार के स्‍तर को पार कर लिया और यह अब तक का उच्‍चतम स्‍तर है। वहीं निफ्टी की बात करें तो 30 अंक तक की बढ़त के साथ 12,370 अंक पर कारोबार करता दिखा, जो रिकॉर्ड हाई है।

यह भी पढ़ें...निर्भया केस: डेथ वॉरंट पर कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषियों को फांसी…

सोना हो सकता है सस्ता

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील से सोने की कीमतें एक महीने में 2 प्रतिशत कम हो सकती हैं। अभी सोना का भाव 39,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक अगर व्यापार-वार्ता सकारात्मक बनी रहती है तो सोने का भाव 38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकता है। गुरुवार सुबह एमसीएक्स पर 10 बजकर 28 मिनट पर सोने के फरवरी वादा सौदे का भाव 32 रुपये ऊपर 37972.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया।

यह भी पढ़ें...भाजपा का बड़ा एलान: स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि अमेरिका ने वर्ष 2018 में चीन के 250 अरब डालर के सामान के आयात पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत तक बढ़ाया था। इसके बाद चीन ने भी 110 अरब डालर के अमेरिकी सामान के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद से ही दोनों देशों में ट्रेड वार शुरू हो गया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story