×

ट्रंप 'अब्राहम लिंकन' तो उप राष्ट्रपति पेंस 'द रीगन फैमिली बाइबल' पर हाथ रख लेंगे शपथ

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार (20 जनवरी) को शपथ लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप शपथ के दौरान दो बाइबल पर हाथ रखेंगे। जानकारी के अनुसार, ट्रंप के शपथ ग्रहण में एक बाइबल वह होगी जिसका इस्तेमाल अब्राहम लिंकन ने अपने पहले शपथ ग्रहण में किया था।

priyankajoshi
Published on: 18 Jan 2017 10:16 AM GMT
ट्रंप अब्राहम लिंकन तो उप राष्ट्रपति पेंस द रीगन फैमिली बाइबल पर हाथ रख लेंगे शपथ
X

वाशिंगटन : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार (20 जनवरी) को शपथ लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप शपथ के दौरान दो बाइबल पर हाथ रखेंगे। जानकारी के अनुसार, ट्रंप के शपथ ग्रहण में एक बाइबल वह होगी जिसका इस्तेमाल अब्राहम लिंकन ने अपने पहले शपथ ग्रहण में किया था।

अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ट्रंप को शपथ दिलाएंगे। प्रेसिडेंसियल इनैग्रेशन कमेटी (पीआईसी) ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के ब्यौरे का ऐलान किया। इस बारे में पीआईसी प्रमुख टॉम बराक ने कहा, अपने शपथ ग्रहण संबोधन में राष्ट्रपति लिंकन ने 'कुदरत के खास फरिश्तों' से अपील की थी।

दूसरी बाइबल ट्रंप की मां ने उन्हें दिया

बराक ने बताया, 'निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप भी बाइबल पर अपना हाथ रखने को लेकर खुद को सौभाग्यशाली पाते हैं और इसका उनके परिवार एवं देश के लिए खासा महत्व है। ट्रंप अपनी भी एक बाइबल का इस्तेमाल शपथ ग्रहण में करेंगे। इस बाइबल को उनकी मां ने दिया था।'

पेंस 'द रीगन फैमिली बाइबल' पर रखेंगे हाथ

गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साल 2009 और 2013 में शपथ ग्रहण के दौरान लिंकन की बाइबल का ही इस्तेमाल किया था। उप राष्ट्रपति माइक पेंस द रीगन फैमिली बाइबल का इस्तेमाल करेंगे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story