×

Turkey Syria Earthquake: भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 34 हजार के पार, भारत नें सीरिया को भी भेजी सहायता

Turkey Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में भूकंप के कहर से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। तुर्किए और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 34,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 13 Feb 2023 3:31 AM GMT
Turkey Syria Earthquake
X

Turkey Syria Earthquake (Pic: Social Media)

Turkey Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में भूकंप के कहर से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। तुर्किए और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 34,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं करीब एक लाख से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप से मरने वालों की संख्या तुर्की में ज्यादा है। तुर्की में अब तब 29,605 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सीरिया की बात की जाएं तो यहां 45000 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं अगर नुकसान की बात की जाए तो तुर्की में सीरिया के मुकाबले अधिक नुकसान हुआ है। मगर भूकंप ने तबाही दोनों में देशों में मचायी है।

विनाशकारी भूकंप से दोनों देशों के कई शहर खंडहर में बदल गये हैं। हजारों की संख्या में बड़ी-बड़ी इमरतें जमींदोज हो गई हैं। लगातार रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे से लगतार शवों को बाहर निकाला जा रहा है। लोग अभी भी मलबे में अपनों की तलाश में जुटे हुए हैं। लोगों को लग रहा है कि शायद उनका कोई जिंदा हो। भूकंप से जमांदोज हो गई इमारतों से चमत्कार हो रहा है। भूकंप के 8 दिनों बाद लोगों को जिंदा मलबे से निकाला जो रहा है। जो एक तरीके का चमत्कार ही हो रहा है। इन सबके बीच सीरियाई लोगों का दर्द सामने आ आ रहा है। सीरिया के लोगों का कहना है कि भूकंप ने तबाही दोनों ही देशों में मचायी है। लेकिन दुनिया ज्यादातर मदद तुर्किए की कर रही है। सीरिया के लोगों को नजरंदाज किया जा रहा है।


भारत ने तुर्किए और सीरिया को भेजी सहायता

भारत ने सीरिया को भी भारतीय वायुसेना के सी 130 जे विमान से राहत सामग्री भेजी है। अधिकारियों के मुताबिक विमान भारत का विमान पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क जाएगा, वहां राहत सामग्री उतारने के बाद तुर्किए में अदन के लिए उड़ान भरेगा। उन्होने काह कि विमान में 35 टन सामग्री भेजी गई है। जिसमें से 23 टन राहत सामग्री सीरिया और करीब 12 टन राहत सामग्री तुर्किए के लिए भेजी गई है।


भूकंप के बाद सीरिया में लूट अपराध बढ़ा

सीरिया भूकंप के बाद हालात ये बन गये हैं कि यहां लूट और अपराध चरम पर हो गया है। लूट और अपराध के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तुर्किए और सीरिया दोनों ही जगहों पर लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story