Turkey Syria Earthquake: तुर्किये-सीरिया में भूकंप से अब तक 46 हजार से ज्यादा मौतें, आज खत्म होगा रेस्क्यू आपरेशन

Turkey Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप से प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। भूकंप से मरने वालों की संख्या तुर्किये में ज्यादा है।

Jugul Kishor
Published on: 19 Feb 2023 5:23 AM GMT
Turkey Syria Earthquake
X

Turkey Syria Earthquake (Pic: Social Media)

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Turkey Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 46 हजार के पार चली गयी है। जिस प्रकार से मृतकों की संख्या बढ़ रही है उससे माना जा रहा है कि ये आंकड़ा अभी और ज्यादा बढ़ सकता है। दोनों ही देशों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप से प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। भूकंप से मरने वालों की संख्या तुर्किये में सबसे ज्यादा है। तुर्किये में अब तब 40,402 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं पड़ोसी राज्य सीरिया की बात की जाएं तो यहां 5800 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं करीब एक लाख से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 जनवरी को देर रात रेस्क्यू आपरेशन खत्म हो जाएगा।

तुर्किये-सीरिया भूकंप से शहर के शहर बर्बाद

दोनों ही देशों में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि मलबे के नीचे अभी और लोग दबे हो सकते हैं। जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप से तुर्किये और सीरिया में करीब तीन लाख लोग तबाह हो गये हैं। यानी शहर के शहर उजड़ गये हैं। विनाशकारी भूकंप से दोनों देशों के कई शहर खंडहर में बदल गये हैं। हजारों की संख्या में बड़ी-बड़ी इमरतें जमींदोज हो गई हैं। लगातार रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे से लगतार शवों को बाहर निकाला जा रहा है। लोग अभी भी मलबे में अपनों की तलाश में जुटे हुए हैं। लोगों को लग रहा है कि शायद उनका कोई जिंदा हो।

लोग अभी भी कर रहे रिश्तेदारों का इंच

गौरतलब है कि तुर्किये और सीरिया ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि दोनों देशों के कि कितने लोग लापता हैं। तुर्किये में लोग अभी भी अपने रिश्तेदारों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अपने रिश्तेदारों की प्रतिक्षा कर रहे लोगों का सरकार की सुस्ती पर गुस्सा निकाल रहे हैं। इस पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story