×

किलर लड़के ने ऐसे कर दी 9 लोगों की हत्या, लाश के किए 240 टुकड़े, ये है बड़ी वजह

जापान में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर झांसा देकर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह लड़का ट्विटर किलर के नाम से कुख्यात है। अगर दोष साबित हो जाता है तो उसे मौत की सजा मिलेगी।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 4:34 AM GMT
किलर लड़के ने ऐसे कर दी 9 लोगों की हत्या, लाश के किए 240 टुकड़े, ये है बड़ी वजह
X
जापान में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर झांसा देकर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह लड़का ट्विटर किलर के नाम से कुख्यात है।

लखनऊ: जापान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यह खबर आपको झकझोर कर रख देगी। जापान में एक 29 साल के लड़के ने सोशल मीडिया पर झांसा देकर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह लड़का ट्विटर किलर के नाम से कुख्यात है।

इस हत्‍यारे लड़के को कोर्ट में पेश किया गया। लोगों की हत्‍या करने वाले लड़के का नाम ताकाहिरो शिराइसी है। शिराइसी के वकीलों ने कोर्ट में दलील पेश की कि आरोपी के खिलाफ आरोपों को कम किया जाए, क्‍योंकि जिनकी हत्‍या की है उन सभी लोगों ने अपने मर्डर के लिए सहमति जताई थी।

वकील ने कोर्ट में बताया कि सभी 9 लोगों ने सोशल मीडिया पर आत्‍महत्‍या के बारे में लिखा था। शिराइसी पर आरोप है कि उसने सभी 9 लोगों के शव को काट डाला और उसके टुकड़ों को फ्रिज में रखा था।

यह भी पढ़ें...ट्रंप पर खतरा: ये करीबी महिला कोरोना पॉजिटिव, राष्ट्रपति की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार

शिराइसी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया कि उसने सभी 9 लोगों को मार डाला है और उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप सही हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक, आरोपी पर रेप के भी आरोप हैं।

Takahiro Shiraishi

शिराइसी के खिलाफ आरोप है कि उसने ट्विटर का इस्‍तेमाल कर सभी पीड़‍ितों से संपर्क साधा। जिन लोगों की हत्या की है उन सभी लोगों की उम्र 15 से 26 साल के अंदर है। इन सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर आत्‍महत्‍या के बारे में पोस्‍ट लिखा था। आरोपी हत्‍यारे ने इन लोगों से संपर्क साधा और उनसे कहा कि मैं आत्‍महत्‍या में सहायता कर सकता हूं या आपके साथ आत्‍महत्‍या कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें...खुले मंदिर-मस्जिद: सभी धार्मिक स्थलों में जाने की इजाजत, सरकार ने किया ये एलान

हत्‍या का दोषी जाने पर मिलेगी मौत की सजा

ताकाहिरो शिराइसी को अगर हत्‍या का दोषी पाया जाता है तो उसे मौत की सजा दी जाएगी। उसको फांसी पर लटकाया जाएगा। तो वहीं उसके वकीलों ने दलील दी है कि उनके क्लाइंट के ऊपर लगाए गए आरोप को सहमति से हत्‍या में बदला जाए।

यह भी पढ़ें...चार दिन जमकर बरसेंगे बादल: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

इस आरोप में दोषी व्‍यक्ति को छह महीने से लेकर 7 साल तक जेल की सजा दी सकती है। तो वहीं आरोपी शिराइसी का कहना है कि वह अपने वकीलों से अलग राय रखता है और अदालत से कहेगा कि मैंने बिना सहमति के ही उनको मारा है। उसने अपनी प्रशंसा की है और कहा कि आखिरी हत्‍या करने से पहले उसे पकड़ा नहीं जा सका। गौरतलब है कि जापान में हर साल 20 हजार लोग आत्‍महत्‍या कर लेते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story