×

UAE में चढ़ा पारा: हुई इतनी गर्मी, आज मौसम बदल सकता है करवट

Shivani Awasthi
Published on: 29 May 2020 6:41 AM GMT
UAE में चढ़ा पारा: हुई इतनी गर्मी, आज मौसम बदल सकता है करवट
X

नई दिल्ली: गर्मी में लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम करवट बदल रहा है। कभी धूल भरी तेज आंधी तो कभी बदली छाई रहती है। संयुक्त अरब अमीरात इन दिनों गर्मी काफी तेज़ी से पड़ रही है। यहां का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

दुबई का पारा:

संयुक्त अरब अमीरात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने देश के बढ़ते पारे ओर मौसम को लेकर जानकारी दी।

इसके मुताबिक, शुक्रवार को यूएई के कुछ हिस्सों में पारा 41 डिग्री तक बढ़ सकता है, वहीं धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- आने वाले समय में मचेगी तबाही, विद्वानों का दावा- 1 महीने में 3 ग्रहण लाएंगे प्रलय

धूलभरी आंधी, बारिश जैसा मौसम:

मौसम विभाग ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं गर्मी और बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि दक्षिण और पूर्व की ओर से बादल घिरने की संभावना है। इसका असर दोपहर तक देखने को मिल सकता है।

हल्की सी मध्यम दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलेंगी, जिसके कारण कई इलाकों में दिन के समय धूल उड़ेंगी। वहीं अरब की खाड़ी और ओमान के समुद्र में परिस्थितियाँ थोड़ी नरम होंगी

ये भी पढ़ें- एशिया में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, एक्टिव केसों के मामले में इस नंबर पर पहुंचा

क्यों बदला मौसम का मिजाज

स्काइमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ देश में पहुंचने से मौसम में परिवर्तन आया। इससे ही तेज गर्मी से राहत मिली। नमी वाली हवाएं चलेंगी।

गर्मी से बचने के सुझाव

भीषण गर्मी से बचने के लिए गए को ठंडा रखे। इसके लिए कमरे का तापमान दिन में 32 डिग्री सेल्सियस और रात के दौरान 24 डिग्री सेल्सियस ही होना चाहिए। जिन खिड़कियों और झरोखोसे धूप आती है,उन्हें बन्द रखें। वहीं बिजली के उपकरणों को भी बंद रखने का प्रयास करें क्यों कि ज्यादा गर्मी से शार्ट सर्किट होने की संभावना होती है।

कमरों को ठंडा करने के लिए गीले तौलियों को कमरे में लटकाएं। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पीए। हल्के और ढीले ढाले कपड़े पहने।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story